कोंकणा की बढ़ती उम्र देख दुखी फैंस, एक्ट्रेस बोलीं- जवानी में दर्दनाक मौत से बूढ़े होना अच्छा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 03, 2021 - 05:22 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन अपने बेबाक अंदाज और दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। बेशक कोंकणा ने बहुत ज्यादा फिल्में नहीं की हैं लेकिन अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर एक्ट्रेस ने दो नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। कोंकणा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर की जिसे लेकर वह सुर्खियां बटोर रही हैं। यूजर्स ने उनकी बढ़ती उम्र को लेकर दुख जताया जिस पर कोंकणा ने कुछ यूं जवाब दिया। 

दरअसल, कोंकणा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने डॉग के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'यह एक @mitalisboardandtrain प्रशंसा पोस्ट है! पिछले लॉकडाउन में मैंने अपने प्यारे डाॅग को बड़ी सावधानी और केयर के साथ बचाया। यह मेरा पहला पालतू डाॅग है जिसे कुछ खास ट्रेनिंग के बाद एक्सपर्ट बना दिया है।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Konkona Sensharma (@konkona)

 

इन तस्वीरों में नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के पोस्ट शेयर करते ही फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। इस बीच एक यूजर ने उनकी बढ़ती उम्र को लेकर कमेंट किया। यूजर ने लिखा, 'आपको बूढ़ा होते देखकर बहुत दुख होता है... इंडस्ट्री ने आप जैसे कलाकारों के साथ न्याय नहीं किया। स्कूली जीवन में आप मेरे क्रश थे। मैं आपको 'एक थी डायन' के बाद और देखना चाहता था.. आप कमाल हैं।'

 

PunjabKesari

 

यूजर के इस कमेंट पर कोंकणा ने जवाब देते हुए लिखा, 'ओह, उदास मत हो। जवानी में दर्दनाक मौत मरने से बूढ़ा होना अच्छा है।' 

 

PunjabKesari

 

फैंस कोंकणा सेन के दिए इस जवाब को बेहद पसंद कर रहे हैं। बता दें कोंकणा पिछले साल पति रणवीर शौरी से आधिकारिक रूप से अलग हो गए हैं। कोंकणा और रणवीर पांच साल से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। दोनों साल 2010 में शादी के बंधन में बंधे थे लेकिन शादी के पांच साल बाद यानि 2015 में दोनों के अलग होने की खबरें आने लगी थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static