लाइब्रेरी से लौट रही छात्रा पर सिरफिरे आशिक ने बरसाई गोलियां, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
punjabkesari.in Tuesday, Nov 04, 2025 - 02:54 PM (IST)
नारी डेस्क: हरियाणा के फरीदाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक लड़के ने दिनदहाड़े लाइब्रेरी से लौट रही एक लड़की को गोली मार दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई , जिसमें लड़की दर्द से तड़पती हुई दिखाई दे रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।
VIDEO | A girl shot at near her home while returning from library in Faridabad. The incident was captured on CCTV.
— Press Trust of India (@PTI_News) November 4, 2025
A police official says, "We received information about the incident around 5.30 pm yesterday. We reached the spot and took the girl to the hospital. She is now… pic.twitter.com/CgFIkun30W
घटना के सीसीटीवी फुटेज में लड़का मोटरसाइकिल के पास इंतज़ार करता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि लड़की फ़ोन पर बात करते हुए दूसरी तरफ़ चल रही है। फिर लड़का लड़की की तरफ बढ़ता है और उस पर गोली चला देता है, जिससे राहगीर घबराकर भाग जाते हैं पुलिस ने बताया कि लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है। साथ ही, यह भी बताया कि लड़का उसे जानता है।
आरोप है कि शख्स बीते कई दिनों से लड़की का पीछा कर रहा था। पुलिस ने हमले के तुरंत बाद घटनास्थल से एक देसी पिस्तौल बरामद की, जिसे आरोपी ने वहीं फेंक दिया था। पुलिस के मुताबिक पीड़िता और आरोपी एक ही लाइब्रेरी में पढ़ाई के लिए जाते थे। इसलिए आरोपी को लड़की के डेली रूटीन के बारे में पता था और उसे यह भी पता था कि वह लाइब्रेरी से किस रास्ते से आती-जाती है।

