चौड़े माथे वाली लड़कियां ट्राई करें ये 8 Hairstyle, मिलेगा नया मेकओवर

punjabkesari.in Saturday, Dec 09, 2017 - 07:10 PM (IST)

अधिकतर लड़कियों का माथा चौड़ा होता है, जिन्हें कोई भी हेयरस्टाइस करते समय दस बार सोचना पड़ता है। कई बार चौड़े माथे की वजह शर्मिंदगी का सपना भी करना पड़ जाता है। अगर किसी पार्टी या फंक्शन पर हेयरस्टाइल बनाना हो तो अलग से टेंशन लगी रहती है। अगर आपको भी ही परेशानी होती है तो आज हम आपको 8 ऐसे हेयरस्टाइल बताएंगे जो न सिर्फ आपके माथे को छिपाएंगे, बल्कि आपके लुक को नया मेकओवर भी देंगे।     


1. साइड बन 


अगर आपका माथा अधिक चौड़ा है तो साइड बन हेयरस्टाइल ट्राई करें। इससे आपका माथा आसानी से कवर हो जाएगा और यह हेयरस्टाइल आप पर काफी सूट भी करेंगा। 

2. शोल्डर लेंथ वेव्स  


आप शोल्डर लेंथ वेव्स भी डलवा सकते है। ध्यान रखें कि वेव्स शोल्डर लेंथ हेयर पर ही अच्छा लगता है। लंबे बालों में वेव्स अच्छे से दिखाई नहीं देते। इससे आपका माथा भी फ्लंट नहीं होगा। 

3. स्ट्रेट फ्रिंज हेयर स्टाइल


अगर आपका माथा अधिक चौड़ा है तो आप स्ट्रेट फ्रिंज हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती है। इस आपका स्टाइलिश लुक देने के साथ-साथ आपके चौड़े माथे को भी कवर कर देगा। 

4. शॉर्ट कर्ली हेयरस्टाइल 


अगर आप साइड मांग निकालती है तो शॉर्ट कर्ली हेयरस्टाइल बैस्ट है। शॉर्ट हेयर कर्ल को एडजेस्ट करके मौथे को कवर कर लेते है।

5. क्लासिक बन 


अगर आप सिंपल बनाना चाहती है और अपने माथे को कवर भी करके रखना चाहती है तो क्लासिक बन बनाएं और आगे वाले बालों को बेबी कट करवाएं। 

6. बॉब कट हेयरस्टाइल 


यह काफी अच्छा हेयरस्टाइल है, जो आपके चौड़े माथे को कवर करने के लिए बैस्ट ऑप्शन है। इसी के साथ इससे काफी स्टाइलिश लुक भी मिलता है। 

7. स्मॉल बैंग्स हेयरस्टाइल

 
अगर आप अपने बालों कोे बांध कर रखना पंसद करती है तो स्मॉल बैंग्स हेयरस्टाइल ट्राई करें। इसमें आपका माथा आसानी से कवर हो जाएगा।

8. कैजुअल फ्रंट फ्लिक्स 


अगर आपको लंबे बालों से ज्यादा बॉय कट रखना चाहती है तो कैजुअल फ्रंट फ्लिक्स हेयरस्टाइल ट्राई करें। यह आपको काफी यूनिक और डिफरैंट लुक देगा।
 

Punjab Kesari