ना सर्जरी, ना क्रीम, ब्रेस्ट साइज बढ़ाएंगी खाने वाली ये 8 चीजें

punjabkesari.in Monday, Apr 08, 2019 - 05:40 PM (IST)

महिलाओं की सुंदरता चेहरे के अलावा ब्रैस्ट साइज पर भी डिपेंड करती है। कई महिलाओं का ब्रैस्ट साइज काफी कम होता है जिससे उनकी सारी पर्सनेलिटी खराब हो जाती है। अपने खूबसूरती को निखारने और ब्रैस्ट साइज को बढ़ाने के लिए महिलाएं केमिकल यूक्त क्रीम और कई ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं लेकिन इनका इस्तेमाल करने से कई बार ब्रैस्ट पर बुरा असर भी पड़ सकता है। ऐसे में रोजाना की खाने-पीने की आदतों में बदलाव करके आप ब्रैस्ट के आकार को बढ़ा सकते हैं। 

 

ब्रैस्ट का साइज कम होने का कारण

ब्रैस्ट का साइज छोटा होने के वैसे तो कई कारण हो सकते हैं लेकिन इसकी खास वजह हार्मोनल असंतुलन है। महिला के शरीर में अत्यधिक टेस्टोस्टेरोन का उत्पादन स्‍तन को बढ़ने से रोक देता है। इसी टेस्‍टोस्‍टेरोन के उत्‍पादन को कम करने के लिए आपको फल और सब्‍जियां खानी चाहिए। साबुत अनाज जैसे, जौ, ब्राउन राइस और जई खाने से ब्रेस्‍ट का आकार बढ़ जाता है। इनके अलावा और भी फूड्स है जिन्हें अपने आहार में शामिल करने से आपको फायदा मिल सकता है-

सोयाबीन

सोयाबीन में प्रोटीन के साथ-साथ आईसोफ्लोवेन्स भी भरपूर मात्रा में होता है जो स्तनों के आकार को बढ़ाने में काफी मददगार होता है। आप इसकी सब्जी, सोया मिल्क और सोया क्यूब्स खाकर अपने ब्रैस्ट के आकार को बढ़ा सकती है।

PunjabKesari

 

डेयरी उत्पाद

डेयरी प्रोडक्‍ट जैसे दूध, दही और पनीर में एस्‍ट्रोजन अधिक मात्रा में पाया जाता है इसलिए आप इन्‍हें भी अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। 

 

मसाले

कई प्रकार के मसाले शरीर को नुकसान पहुंचाते है लेकिन कई मसाले अच्‍छे भी होते हैं। लौंग, इलायची और सेज आदि इन्‍ही श्रेणी के मसाले हैं जो स्‍तनों के आकार में वृद्धि कर देते हैं। 

PunjabKesari

 

चुकंदर

चुकंदर में आयरन की भरपूर मात्रा होती है। इससे शरीर में खून की कमी पूरी होने के साथ ही ब्रैस्ट साइज भी बढ़ने लगता है। जिन महिलाओं में आयरन की कमी होती है उनको रोजाना चुकंदर का सेवन करना चाहिए।

 

फल

फलों का सेवन करने से भी नैचुरल तरीके से स्तनों का आकार बढ़ने लगता है। पीच, स्‍ट्रॉबेरी और रसभरी में साइटोएस्‍ट्रोजन होता है जो ब्रेस्ट के साइज को बढ़ाने में हैल्फूल होता है।

PunjabKesari

 

नट्स

नट्स में साइटोएस्‍ट्रोजन होता है इसलिए कई प्रकार के नट्स जैसे- काजू, पिस्‍ता, बादाम आदि का सेवन करना आवश्‍यक होता है। यह शरीर को एनर्जी देते हैं और ब्रैस्ट साइज को भी सही आकार देने में मदद करते हैं।

 

हर्बल टी

स्‍तनों का आकार बढ़ा करने में हर्बल काफी फायदेमंद साबित होती है। ब्‍लैक टी या ग्रीन टी के सेवन से स्‍तन के आकार में वृद्धि संभव है क्‍योंकि इसमें साइटोएस्‍ट्रोजन होता है। 

PunjabKesari

 

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से शरीर को प्रोटीन और विटामिन मिलता है। रोजाना की दिनचर्या में इनका सेवन करने से ब्रैस्ट की कोशिकाओं का विकास होता है। चुकंदर, गोभी, फूलगोभी, फलियां, गाजर, प्याज, ककड़ी और कद्दू खाने से प्रोटीन मिलता है जिससे ब्रेस्‍ट का साइज बिल्‍कुल प्राकृतिक तरीके से बढता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Related News

static