सड़क किनारे परांठे बनाने वाली बेबे के मुरीद हुए पंजाबी कलाकार

punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2020 - 12:35 PM (IST)

लाॅकडाउन में हर किसी को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ा है। लोगों की कमाई पर इसका काफी असर पड़ा है। इस समय देश की आधी जनता बेरोजगारी की मार झेल रही है। इसी बीच बीते कुछ दिनों पहले 70 साल की एक बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें एक बुजुर्ग महिला अपना पेट पालने के लिए सड़क पर खाना बनाकर बेचती नजर आई। 

सड़क किनारे बेचती हैं खाना 

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बुजुर्ग महिला के इस वीडियो को शेयर किया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सड़क किनारे बैठकर चाय और खाना बनाकर बेचती दिखाई दे रही है। इस वीडियो को देखकर हर किसी की आंखें आंसूओं से भर गई। दिलजीत ने बूढ़ी मां का वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा था, 'फगवाड़ा गेट के पास बैठती है बेबे जी। मेरे परांठे पक्के जब मैं जालंधर की तरफ गया। आप भी जरूर जाना। रब की रजा में राजी रह कर हंसना किसी-किसी को ही आता है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Phagwara Gate kol Beth de ne Bebe Ji .. Mere Paraunthe Pakke Jadon Jalandhar Side GEYA..Tusi v Zarur Ja Ke Aeyo 🙏🏾 P.S - Ameer Yaan Gareeb Yaan Koi Kina Kaamyaab Aa Yaan Nahi.. EH RACE Nahi hai Zindagi Di Pyareo.. KON ZINDAGI DI BAAZI JITTI BETHA EH KISEY NU NAHI PATA ✊🏽Rab Di Raza ch Raazi Reh Ke Hasna Kisey Kisey Nu Aunda.. 🙏🏾 RESPECT

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) on Nov 1, 2020 at 8:13am PST

 

यही काम करते हुए बच्चों को पाला- बुजुर्ग महिला

वीडियो में बुजुर्ग महिला ने कहा, 'लोग बड़े-बड़े होटलों में जाते हैं और हजारों रुपए खर्च कर खाना खा के आते हैं। उनके लिए 500-700 तो मामूली बात होती है। हमारे पास रोटी भी सस्ती, दाल-सब्जी भी सस्ती है और पराठें भी सस्ते हैं। मेरे पति नहीं है इसलिए काम तो करना पड़ेगा। काम करते हुई मुझे काफी साल हो गए हैं, यही काम करते हुए अपने बच्चे भी पाले हैं।'

बूढ़ी मां का ये वीडियो देख पंजाब के कलाकारों का भी दिल भर आया। दिलजीत के अलावा पंजाबी सिंगर और एक्टर एम्मी विर्क और जैजी बी ने भी वीडियो शेयर कर बुजुर्ग महिला की मदद करने की अपील की है। एम्मी विर्क ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बुजुर्ग महिला का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'बेबे...वीडियो जालंधर शहर की है (शायद फगवाड़ा गेट) उम्मीद है आप सभी वीडियो देखोगे और जरूर जा के आओगे। कुछ प्यार, सम्मान और मानवता दिखाएं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Bebe ❤️... video jalandhar city di ae... (may be phagwara gate) umeed ae tuc saare video dekhoge te jaroor ja k aaoge... show some love , respect n humanity ❤️... WAHEGURU JI BLESS EVRYONE...

A post shared by Ammy Virk ( ਐਮੀ ਵਿਰਕ ) (@ammyvirk) on Nov 1, 2020 at 8:01am PST

 

वहीं पंजाबी सिंगर जैजी बी ने भी बुजुर्ग महिला का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हम सभी एक ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां पैसे और लालच ने किसी भी चीज़ पर कब्जा कर लिया है। जीवन के इस रोलरकोस्टर राइड में मैं चाहता हूं कि हम एक पहल करें और बेबे जी की मदद करें। भगवान ने हमें इतना दिया है कि हम उनके आंसू पोंछने में मदद कर सकें।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

We all live in a world where money and greed has taken over anything. In this rollercoaster ride of life , I want us to take an initiative and help bebe ji Even a single rupee will help this bebe ji So please saareyan nu request hai, reach out to her. Be there for her. God has given us enough that we can help wipe her tears that she hides behind her smile and laughters. #help maa Hundi eh maa🤗🙏🏽

A post shared by Jazzy B (@jazzyb) on Nov 1, 2020 at 1:20pm PST


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static