भारी बारिश के कारण दिल्ली में हुआ बड़ा हादसा, दीवार  गिरने से 7 लोगों की हुई मौत

punjabkesari.in Saturday, Aug 09, 2025 - 02:49 PM (IST)

नारी डेस्क: दिल्ली वालों के लिए आज की सुबह कुछ खास अच्छी नहीं रही। लगातार हो रही बारिश के चलते यहां के लोगों के लिए रक्षंबंधन का त्यौहार फीका पड़ गया। इसी बीच राजधानी से एक बेहद ही दुख भरी खबर सामने आई है। साउथ ईस्ट दिल्ली के जैतपुर थाना इलाके में एक  100 फुट लंबी दीवार अचानक गिर गई, जिसके चलते 7 लोगों की मौत हो गई। 

 

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जैतपुर में एक पुरानी दीवार अचानक गिर गई, जिसमें मलबे में दबने से 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 पुरुष, 2 महिलाएं और 2 बच्चियां शामिल हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी जान चली गई थी। बचाव कार्य के दौरान मलबे से 7 लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। 
 

यह भी पढ़ें:  रक्षाबंधन पर सेना के दो जवान हुए शहीद
 

जानकारी के अनुसार  सुबह करीब 9:30 बजे हरी नगर गांव के पीछे बने झुग्गियों के ऊपर समाधि की दीवार गिरने से हादसा हो गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें राष्ट्रीय राजधानी में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है। बिगड़ते मौसम के बीच विभाग ने नागरिकों के लिए प्रमुख सुरक्षा दिशानिर्देश भी जारी किए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static