40 की उम्र के बाद हर महिला के अलमारी में जरूर होने चाहिए ये 7 तरह के फुटवेयर

punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 06:32 PM (IST)

नारी डेस्क : 40 की उम्र के बाद फैशन का मतलब सिर्फ अच्छा दिखना नहीं, बल्कि खुद को आरामदायक और कॉन्फिडेंट महसूस कराना भी होता है। अक्सर महिलाएं स्टाइल के चक्कर में पैरों के आराम से समझौता कर लेती हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सही फुटवेयर न सिर्फ लुक को ग्रेसफुल बनाते हैं, बल्कि बॉडी पॉश्चर और ओवरऑल कॉन्फिडेंस को भी बेहतर करते हैं। चाहे ऑफिस की भागदौड़ हो, फैमिली फंक्शन हो या किसी खास मौके की रौनक हर 40+ महिला के वॉर्डरोब में ऐसे फुटवेयर होने चाहिए जो कंफर्ट और स्टाइल का परफेक्ट बैलेंस दें। आइए जानते हैं ऐसे 7 फुटवेयर ऑप्शन, जो हर मौके पर आपके काम आएंगे।

लोफर्स (Loafers): वर्किंग वुमन की पहली पसंद

ऑफिस जाना हो या दोस्तों के साथ लंच डेट, लोफर्स हमेशा क्लासिक और स्मार्ट लुक देते हैं। ये पूरी तरह फ्लैट होते हैं और पैरों को बेहतरीन सपोर्ट देते हैं। ट्राउजर, जींस या कुर्ते के साथ ये बेहद एलिगेंट लगते हैं।

PunjabKesari

पंप्स (Pumps): प्रोफेशनल लुक के लिए बेस्ट

अगर ऑफिस में फॉर्मल और सलीकेदार दिखना है, तो किटन हील्स वाले पंप्स एक शानदार विकल्प हैं। इनकी हील छोटी होती है, जिससे दिनभर काम करने के बावजूद पैरों में थकान नहीं होती।

यें भी पढ़ें : बहुत भाग्यशाली होती हैं वो महिलाएं, जिनके इन 5 अंगों पर होते हैं तिल

मैरी जेन (Mary Jane): ऑल टाइम फेवरेट स्टाइल

ऊपर स्ट्रैप वाली मैरी जेन शूज़ पैरों को अच्छी ग्रिप देती हैं। ये फ्लैट्स और हील्स दोनों में उपलब्ध होते हैं और प्रोफेशनल के साथ-साथ कैज़ुअल लुक के लिए भी परफेक्ट माने जाते हैं।

एम्ब्रॉयडर्ड जूतियां, मोजरी और म्यूल्स: ट्रेडिशनल चिक

शादी-ब्याह या त्योहारों में भारी हील्स पहनने की बजाय कढ़ाई वाली जूतियां या मोजरी ज्यादा आरामदायक होती हैं। इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ म्यूल्स (Mules) भी बेहद स्टाइलिश लगते हैं।

PunjabKesari

प्लेटफॉर्म हील्स (Platform Heels): लंबाई भी, आराम भी

अगर आप हील्स पहनना चाहती हैं लेकिन दर्द से डरती हैं, तो प्लेटफॉर्म हील्स आपके लिए सही हैं। इनका चौड़ा बेस शरीर के वजन को संतुलित करता है, जिससे पैरों पर दबाव कम पड़ता है।

यें भी पढ़ें : क्या इंटरकोर्स के तुरंत बाद युरिन पास करने से Pregnancy के चांस कम हो जाते हैं?

वेज हील्स (Wedge Heels): स्टाइल और बैलेंस का सही मेल

वेज हील्स उन महिलाओं के लिए बेस्ट हैं जिन्हें हील्स में संतुलन बनाने में दिक्कत होती है। ये डेली वियर से लेकर पार्टी वियर तक हर मौके पर ग्रेसफुल लुक देती हैं।

ब्रॉड ब्लॉक हील्स (Block Heels): स्टिलेटोस का स्मार्ट विकल्प

पतली स्टिलेटोस के बजाय ब्रॉड या ब्लॉक हील्स ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक होती हैं। अगर आपको ऊंची हील्स पसंद हैं, तो ये आपको कॉन्फिडेंट लुक देती हैं, बिना लड़खड़ाए।

PunjabKesari

फुटवेयर खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

हमेशा अच्छी कुशनिंग और सॉफ्ट सोल वाले फुटवेयर चुनें
सख्त सोल वाले जूतों में जेल पैड्स का इस्तेमाल करें
न्यूट्रल रंग जैसे बेज, ब्लैक और टैन हर ड्रेस के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं
सही फुटवेयर आपकी शॉपिंग को स्मार्ट और वॉर्डरोब को वर्सेटाइल बनाते हैं।
40 की उम्र के बाद सही फुटवेयर चुनना सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि सेहत और आत्मविश्वास से भी जुड़ा होता है। सही चुनाव आपको हर कदम पर आराम और स्टाइल दोनों देगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static