दुनिया के 7 अजब-गजब क्रिसमस ट्री, देखकर हैरान हो जाएंगे आप

punjabkesari.in Friday, Dec 25, 2020 - 01:52 PM (IST)

आज दुनियाभर में क्रिसमस डे का त्योहार मनाया जा रहा है। लोग घरों में क्रिसमस ट्री लाकर उसे फूलों, लाइट्स आदि से सजाते हैं। मगर बहुत सी जगहों पर क्रिसमस ट्री को अलग तरीके तैयार किया जाता है। इसतरह ये दिखने में सुंदर लगने के साथ किसी को भी हैरानी में डालने का काम करते हैं। तो चलिए जानते हैं उन अजीबो-गरीब क्रिसमस ट्री के बारे में...

ब्राजील

ब्राजील के रियो-डी-जेनेरियो में एक विशाल क्रिसमस ट्री है, जो पानी में तैरता बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। इसे दुनियाभर का सबसे बड़ा ट्री माना जाता है। बात इसकी लंबाई की करें तो यह करीब 230 फीट ऊंचा है। साथ ही इसका वजन 386 टोन्स है। इसे तकरीबन 2.5 मिलियन माइक्रो लाइट्स से सजाया जाता है। ऐसे में दूर से यह क्रिसमस ट्री चमकता हुआ काफी सुंदर नजर आता है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

इटली 

इटली में लाइट्स से सजा क्रिसमस ट्री किसी का भी मन खुश करने का काम करता है। यह लकड़ी से तैयार किया हुआ काफी बड़ा ट्री है। इसे लाइट स्कल्पचर कंपनी ने लकड़ी व लैम्प्स से तैयार किया है। ऐसे में इसे करीब 43,000 LED लैम्प्स और 25,000 माइक्रो लाइट्स से सजाया गया है। 

PunjabKesari

मेलबर्न 

मेलबर्न में करीब 1 लाख खिलौनों की ईटों से क्रिसमस ट्री तैयार किया गया है। इसे LEGO मास्टर बिल्डर स्टिनिगर और उनके परिवार द्वारा बनवाया गया। इसकी लंबाई करीब 32 फुट ऊंची है, जो अनगिनत खिलौनों व कैंडी केन्स से सजाएं गए है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

लंदन

लंदन के सेंट पैंक्रास ट्रेन स्टेशन पर प्लेफुल क्रिसमस ट्री खड़ा है। इसे बच्चों के खिलौने से पूरी तरह से सजाया गया है। ऐसे में इसे देखकर किसी को भी अपने बचपन की याद आ जाएगी। पूरी तरह से डिजनी करेक्टर्स खिलौने से तैयार यह क्रिसमस ट्री का मन खुश करने के लिए काफी है। बात इसकी लंबाई की करें तो यह करीब 45 फीट लंबा है। 

PunjabKesari

पेरिस 

खूबसूरत व प्यार से भरे पेरिस में बेहद ही सुंदर सफेद रोशनी से झिलमिलाता हुआ क्रिसमस ट्री खड़ा है। इसे मैटल्स व लाइट्स से सजाया गया है। ऐसे में सुंदर मोतियों की रोशनी चादर में लिपटा क्रिसमस ट्री देखकर किसी का भी मन खिल उठेगा। साथ ही इसे देखकर लगता है कि जैसे इसे गहनों से बनाया गया है। 

PunjabKesari

लंदन (V&A म्यूजियम)

लंदन के V&A म्यूजियम में स्थापित यह क्रिसमस ट्री बेहद ही खूबसूरत है। कई रंगों से तैयार इस ट्री को 'कल्पतरु' नाम से जाना जाता है। इसे भारते के एक डिजाइन से अपनी खूबसूरत कारागिरी से तैयार किया है। 

PunjabKesari

न्यू ताइपे

न्यू ताइपे में दुनिया का पहला ऐसा क्रिसमस ट्री है जो 360 डिग्री लाइट स्कल्पचर प्रोजेक्शन टेक्नोलॉजी से तैयार किया गया है। इसकी वहां की सिटी हॉल के बाहर ही खड़ा किया गया है। बात इसकी ऊंचाई की करें तो यह 118 फुट लंबा है। इसकी खासियत है कि यहां पर शाम 5.30 से 10.00 बजे के दौरान करीब आधे घंटे के अंतराल में 5-5 मिनट के लिए लाइट शो होता है। ऐसे में इसके देखकर कोई भी इस ट्री की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा। 

PunjabKesari

PunjabKesari


आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे कमेंट, लाइक और शेयर जरूर करें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static