अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन देते हैं ये 7 Foods, नाश्ते में शामिल करें

punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2026 - 10:45 AM (IST)

नारी डेस्क:  दिन की अच्छी शुरुआत के लिए हेल्दी नाश्ता बेहद जरूरी माना जाता है और अगर उसमें प्रोटीन शामिल हो तो यह शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देने के साथ-साथ मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। प्रोटीन से भरपूर भोजन पेट को देर तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन नियंत्रित रखने में भी सहायता मिलती है। हालांकि, कई लोग अंडा नहीं खाते और उन्हें लगता है कि प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत सिर्फ अंडा ही है। जबकि सच यह है कि कई ऐसे शाकाहारी और अन्य खाद्य पदार्थ हैं जो प्रोटीन के मामले में अंडे से भी बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।

सोयाबीन: प्रोटीन का बेहतरीन खजाना

अगर आप हाई-प्रोटीन डाइट लेना चाहते हैं तो सोयाबीन सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन के साथ कई जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इसे उबालकर, हल्का फ्राई करके या फिर स्वादिष्ट कबाब बनाकर नाश्ते में शामिल किया जा सकता है। नियमित रूप से सीमित मात्रा में सोयाबीन खाने से शरीर को पर्याप्त प्रोटीन मिलता है।

PunjabKesari

ग्रीक योगर्ट: हल्का लेकिन पौष्टिक नाश्ता

जो लोग सुबह भारी नाश्ता करना पसंद नहीं करते, उनके लिए ग्रीक योगर्ट एक शानदार ऑप्शन्स है। इसमें सामान्य दही की तुलना में अधिक प्रोटीन पाया जाता है। साथ ही यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और शरीर को जरूरी कैल्शियम उपलब्ध कराने में भी मदद करता है। इसे फलों, ड्राई फ्रूट्स या बीजों के साथ मिलाकर खाया जा सकता है।

 पनीर: स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन मेल

पनीर भारतीय घरों में आसानी से मिलने वाला प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। लगभग 100 ग्राम पनीर में 18 से 20 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है। इसे ग्रिल करके, भुर्जी बनाकर या फिर सैंडविच और रैप में इस्तेमाल करके नाश्ते का हिस्सा बनाया जा सकता है। यह मांसपेशियों की मजबूती के साथ शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा भी देता है।

ये भी पढ़ें:  पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर! महिलाओं से की अपील, ये 3 Test जरूर करवाएं

मूंग दाल चीला: हेल्दी और हाई-प्रोटीन का ऑप्शन

अगर आप स्वाद के साथ पोषण भी चाहते हैं तो मूंग दाल का चीला बेहतरीन नाश्ता हो सकता है। इसमें पहले से ही अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है। अगर इसकी स्टफिंग में पनीर या सोया डाल दिया जाए तो इसकी प्रोटीन वैल्यू और भी बढ़ जाती है। यह वजन कम करने वालों के लिए भी अच्छा विकल्प माना जाता है।

PunjabKesari

चना: प्रोटीन के साथ भरपूर फाइबर

काबुली चना या देसी चना दोनों ही पोषण से भरपूर होते हैं। इन्हें रातभर भिगोकर, उबालकर या अंकुरित करके नाश्ते में खाया जा सकता है। चने में मौजूद प्रोटीन के साथ फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन को बेहतर बनाने और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है।

मूंगफली और पीनट बटर: आसान और पौष्टिक विकल्प

सुबह के नाश्ते में मूंगफली या पीनट बटर भी शामिल किया जा सकता है। मूंगफली में प्रोटीन के साथ हेल्दी फैट्स भी मौजूद होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। वहीं, मल्टीग्रेन या ब्राउन ब्रेड पर पीनट बटर लगाकर खाने से स्वाद के साथ अच्छी मात्रा में प्रोटीन भी मिल जाता है।

टोफू: शाकाहारियों के लिए बेहतरीन प्रोटीन स्रोत

टोफू को पनीर का हेल्दी विकल्प माना जाता है। हालांकि इसका स्वाद पनीर से थोड़ा अलग होता है, लेकिन इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। टोफू को सलाद, सैंडविच, स्टर-फ्राई या भुर्जी के रूप में नाश्ते में आसानी से शामिल किया जा सकता है।
 

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static