चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाने के 7 असरदार फेशियल मसाज टिप्स

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 04:19 PM (IST)

नारी डेस्क : आजकल के प्रदूषण और स्ट्रेस भरी ज़िंदगी में हमारी त्वचा अपनी नैचुरल चमक खो देती है। पार्लर में महंगे फेशियल हर रोज़ कराना मुमकिन नहीं होता, लेकिन रोज़ाना सिर्फ़ 5–10 मिनट की सही फेशियल मसाज आपकी स्किन में नई जान डाल सकती है। सही मसाज न केवल रक्त संचार (Blood Circulation) बढ़ाती है, बल्कि चेहरे की मांसपेशियों को प्राकृतिक रूप से ‘लिफ्ट’ भी करती है।

चेहरा और हाथ साफ रखें

फेशियल मसाज शुरू करने से पहले चेहरा और हाथ अच्छी तरह साफ होना बेहद ज़रूरी है। गंदे हाथों से मसाज करने पर पोर्स में बैक्टीरिया जा सकते हैं, जिससे पिंपल्स और इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। बेहतर रिज़ल्ट और स्मूद ग्लाइड के लिए चेहरे पर अपनी स्किन टाइप के अनुसार फेस ऑयल (जैसे बादाम या जोजोबा ऑयल) या एलोवेरा जेल लगाएं, ताकि मसाज आसान हो और स्किन को पोषण भी मिले।

PunjabKesari

ऊपर की ओर मोशन

फेशियल मसाज करते समय हमेशा ऊपर की दिशा में ही मूवमेंट रखें। सबसे पहले गर्दन से जॉलाइन की ओर मसाज करें, फिर गालों से माथे की तरफ हाथों को ऊपर ले जाएं। त्वचा को कभी भी नीचे की ओर न खींचें, क्योंकि ऐसा करने से स्किन ढीली पड़ सकती है और समय से पहले झुर्रियां आने का खतरा बढ़ जाता है। सही अपवर्ड मोशन से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और चेहरे को नैचुरल लिफ्ट मिलती है।

यें भी पढ़ें : ब्रेन में क्लॉट के 3 खतरनाक संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

जॉलाइन स्कल्पटिंग

जॉलाइन को शेप देने के लिए अपनी इंडेक्स और मिडिल फिंगर से ‘V’ शेप बनाएं और ठोड़ी से कान की ओर जॉबोन के साथ हल्के लेकिन फर्म प्रेशर में मसाज करें। इस मसाज से चेहरे की पफीनेस धीरे-धीरे कम होती है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और जॉलाइन ज्यादा डिफाइंड व सुंदर नजर आने लगती है। नियमित रूप से करने पर चेहरे को नैचुरल कंटूर और शार्प लुक मिलता है।

PunjabKesari

टैपिंग मेथड

फेशियल मसाज के आखिर में अपनी उंगलियों से पूरे चेहरे पर हल्के-हल्के टैप करें, ठीक वैसे जैसे पियानो बजाया जाता है, इसलिए इसे ‘पियानो फिंगर्स’ कहा जाता है। यह तकनीक स्किन को तुरंत रिलैक्स और एक्टिव करती है, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है और चेहरे पर नेचुरल फ्रेशनेस व ग्लो लाने में मदद करती है। नियमित रूप से करने पर त्वचा ज्यादा हेल्दी और चमकदार दिखती है।

यें भी पढ़ें : अब 150 साल जिएंगे लोग! आई नई एंटी-एजिंग दवा, खाते ही रुक जाएगा बुढ़ापा

आंखों के आसपास स्ट्रेचिंग

आंखों के नीचे की त्वचा बेहद नाज़ुक और पतली होती है, इसलिए यहां मसाज करते समय हमेशा रिंग फिंगर का इस्तेमाल करें, क्योंकि इस उंगली से सबसे कम प्रेशर पड़ता है। आंखों के अंदरूनी कोने से बाहर की ओर हल्के सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, आंखों की थकान कम होती है और डार्क सर्कल्स धीरे-धीरे हल्के होने लगते हैं, जिससे आंखों के आसपास का हिस्सा ज्यादा फ्रेश और ब्राइट दिखता है।

PunjabKesari

माथे की लाइनें हटाएं

माथे की बारीक लाइनों को कम करने के लिए मसाज की शुरुआत माथे के बीच से करें और उंगलियों को धीरे-धीरे कनपटी की ओर ले जाएं। इस दौरान हल्का और आरामदायक दबाव रखें। यह तकनीक चेहरे के तनाव को कम करने में मदद करती है, दिमाग को रिलैक्स करती है और नियमित रूप से करने पर माथे की फाइन लाइन्स स्मूद होकर त्वचा ज्यादा साफ और जवां नजर आने लगती है।

लिम्फेटिक ड्रेनेज

फेशियल मसाज के अंत में लिम्फेटिक ड्रेनेज करना बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए अपनी उंगलियों को कानों के पीछे से शुरू करते हुए गर्दन के दोनों किनारों से नीचे की ओर कॉलरबोन तक हल्के दबाव के साथ ले जाएं। यह तकनीक चेहरे और गर्दन में जमा अतिरिक्त फ्लूइड और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है, जिससे सूजन कम होती है और स्किन अंदर से साफ, फ्रेश और नैचुरल ग्लोइंग नजर आती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static