ईरानी महिलाओं की खूबसूरती के पीछे छिपे 7 राज, नेचुरल हैं सारे टिप्स

punjabkesari.in Thursday, Apr 04, 2019 - 05:03 PM (IST)

दुनिया में बहुत सारे देश हैं और सभी की अपनी ही अलग खूबी है। उसी तरह महिलाओं की भी अपनी ही अलग क्वालिटीज हैं। किसी देश में महिलाओं की स्किन ग्लोइंग हैं तो किसी के बाल जन्म से स्ट्रेट होते हैं। वहीं किसी को कुदरत ने गोरी स्किन दी हैं। इन खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में ईरानी महिलाएं भी शामिल हैं। ईरानी खूबसूरती आर्टिफिशल नहीं बल्कि नैचुरल हैं जिन्हें बरकरार रखने के लिए वह देसी होममेड नुस्खे भी फॉलो करती रहती हैं। आज हम आपके लिए ईरानी महिलाओं के ब्यूटी सीक्रेट्स लेकर आए हैं। एक सर्वे में ईरान की महिलाओं को सबसे ब्यूटीफुल माना गया था, जिसका क्रेडिट वह और घरेलू अपनी डाइट नुस्खों को देती है। चलिए आपको बताते हैं कि कैसे अपनी खूबसूरती को बरकरार रखती हैं ईरानी महिलाएं।

 

अच्छी डाइट

ईरान की महिलाएं ज्यादातर फाइबर व प्रोटीन से भरपूर डाइट लेती हैं, जिसके कारण उनकी स्किन ग्लो करती हैं। इसके अलावा इस देश की महिलाएं सूखे मेवे, चावल और मछली खाना बहुत पंसद करती है। मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है।

PunjabKesari

 

मसाज थेरेपी

इस देश की महिलाएं बॉडी मसाज करने के लिए ज्यादातर नारियल का तेल इस्तेमाल करती है। इसके अलावा वो शहद में बदाम का तेल मिलाकर भी चेहरे पर लगाती हैं। सुदंर होठ के लिए वो अनार के तेल का इस्तेमाल करती है।

गुलाबजल

यहां की महिलाएं चेहरा धोने के लिए गुलाबजल या दूध का इस्तेमाल करती हैं। इनमें विटामिन ए और ई होता है, जो त्वचा को साफ करके सुंदर बनाए रखने में मदद करता है।

PunjabKesari

घरेलू नुस्खे

ईरानी महिलाएं कैमिकल्स युक्त प्रॉडक्ट्स की बजाए होममेड तरीकों से स्किन का ख्याल रखती हैं। वह घर पर अंडे व नींबू से फेस पैक बनाकर लगाती हैं। इससे ना सिर्फ चेहरे पर ग्लो आता है बल्कि बढ़ती उम्र की समस्याएं भी दूर रहती हैं।

नमक का पानी

यहां की महिलाएं नमक वाले पानी से नहाती हैं। इससे डैड स्किन आसानी से निकल जाती है और त्वचा पर किसी तरह की कोई एलर्जी भी नहीं होती।

खूबसूरत बालों के लिए

सिल्की एंड शाइनी बालों के लिए वह सीडर पाउडर को कंडीशनर के रुप में यूज करती है। इससे डैंड्रफ और बालों के रुखापन दूर होता है। इसके अलावा सीडर तेल से मालिश करने से बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है।

PunjabKesari

कॉन्टेक्‍ट लेंस और प्‍लास्टिक सर्जरी

ईरान की महिलाएं आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए कॉन्टेक्‍ट लेंस लगाती हैं। वहीं कुछ महिलाएं भी ऐसी भी हैं, जो सुदंर दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी तक का सहारा लेती हैं। प्लास्टिक सर्जरी का तो ईरान में एक नया ट्रेंड चल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static