भारत की 62% महिलाएं करती हैं सेक्सी चैट और 19% कर रहीं ये काम: सर्वे

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2020 - 02:48 PM (IST)

आजकल लोगों का ज्यादा समय अपने मोबाइल में स्क्रोलिंग करते हुई बीतता है। इस छोटे से फोन में दुनियाभर की जानकारी होती है। आप दुनिया के किसी भी कोने में बैठे व्यक्ति के साथ बातचीत कर सकते हो। देखा जाए तो आजकल बहुत सारी डेटिंग एप्स भी आ गई हैं यानि आप ऑनलाइन किसी से भी बातें कर सकते हैं। वहीं हाल ही में एक रिसर्च से पता चला है कि भारत में मोबाइल इस्तेमाल करने वाली 19% महिलाएं डेटिंग एप्स का इस्तेमाल करती हैं। वहीं दूसरी तरफ यह बात भी सामने आई है कि 62% महिलाएं सेक्सटिंग करती हैं।

PunjabKesari

रुचिका उनियाल की रिपोर्ट से किए गए इस इंटरनेशनल सर्वे की जानकारी मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक जो महिलाएं सेक्सटिंग करती हैं वह स्मार्टफोन के जरिए सेक्सी चैट, तस्वीरें और वीडियो भेजती हैं।

ऑनलाइन सवाल-जवाब पर की गई रिसर्च 

इस हफ्ते की जर्नल प्लोस वन में छपी सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है कि इस रिसर्च में 191 देशों की महिलाएं शामिल हैं। करीब 1,30, 885 महिलाओं के जवाबों को देखते हुए इस शोध का नतीजा निकाला गया है। इस रिसर्च में भारत की 23,093 महिलाएं शामिल हुई थी। जिनसे ऑनलाइन सवाल पूछे गए थे।

PunjabKesari

इस उम्र की महिलाएं करती हैं डेटिंग एप का इस्तेमाल

रिसर्च के मुताबिक 19% महिलाओं ने बताया कि वह स्मार्टफोन का इस्तेमाल पार्टनर को ढूंढने के लिए करती हैं। आप यह सुनकर जरूर चौंक जाएंगे कि डेटिंग एप की मदद से पार्टनर ढूंढने वाली महिलाओं की उम्र 18 साल से 54 साल के बीच है। जबकि सबसे ज्यादा डेटिंग एप का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं की उम्र 21 से 24 साल की हैं। रिसर्च में यह बात भी सामने आई है कि इनमें से 29% महिलाएं सिर्फ एंजॉयमेंट के लिए पार्टनर ढूंढती हैं।

इन महिलाओं को होती है शॉर्ट टर्म पार्टनर की तलाश 

सर्वे के अनुसार 44% महिलाएं थोड़े समय के लिए ही डेटिंग पार्टनर ढूंढती हैं। जबकि 37% महिलाएं लंबे समय के लिए डेटिंग एप पर पार्टनर की तलाश करती हैं। वहीं 24% महिलाएं ऐसी होती हैं जो जरूरत के हिसाब से पार्टनर ढूंढती हैं। इसके अलावा भारत में तकरीबन 23,093 महिलाओं में से 62% महिलाएं सेक्सटिंग करती हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static