OMG! 60 साल की महिला ने 1 मिनट में खाई 6 इडली, जीती प्रतियोगिता

punjabkesari.in Thursday, Oct 03, 2019 - 12:43 PM (IST)

जब खाने की बात आती है तो अक्सर ही अधिक उम्र के लोगों को एक समय में कम व थोड़ा खाने की सलाह दी जाती है लेकिन मैसूर जिले के हुलहल्ली गांव की रहने वाली सरोजम्मा ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया। सरोजम्मा चाची ने इडली खाने की प्रतियोगिता में 1 मिनट में 6 इडली खाते हुए युवाओं को भी पीछे छोड़ दिया। अपने इसी कारनामे के कारण सरोजम्मा सोशल मीडिया में काफी चर्चा में बनी हुई हैं। 

PunjabKesari,Nari, Idli eating competition, Sarojamma, Mysuru, Karnatka

 

प्रतिभागियों को मिला था 1 मिनट का समय 

'इडली ईटिंग कॉम्पटीशिन'  में सभी लोगों को 1 मिनट का समय दिया गया था जिसमें उन्होंने अधिक से अधिक इडली खानी थी।  इसमें विभिन्न उम्र की महिलाओं द्वारा भाग लेने के लिए अलग पंडाल में टेबल लगाए गए। प्रतियोगिता में सभी महिलाओं को सांभर व इडली परोसी गई, जिसने उन्हें 1 मिनट के अंदर खत्म करना था। इस दौरान सरोजम्मा  ने 60 प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए एक मिनट में 6 इडली खा कर इस प्रतियोगिता को जीत लिया। 

PunjabKesari,Nari, Idli eating competition, Sarojamma, Mysuru, Karnatka

 

10 दिन चलता है  दशहरा महोत्सव 

दुनियाभर में प्रसिद्ध कर्नाटक के मैसूर में दशहरा महोत्सव के दौरान यह प्रतियोगिता करवाई गई। यहां पर  29 सितंबर को नवरात्री के साथ यह महोत्सव शुरु होता है व विजयदशमी पर इसका समापन होता है। यह कर्नाटक का अधिकारिक राजकीय उत्सव है। इस दौरान मैसूर पैलेस को 1 लाख बल्बों की रोशनी के साथ सजाया जाता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

khushboo aggarwal

Recommended News

Related News

static