40 दिनों में इन 6 नैचुरल तरीकों से बढ़ाएं ब्रेस्ट साइज!
punjabkesari.in Monday, Jul 16, 2018 - 12:57 PM (IST)

लड़कियों की सुंदरता सिर्फ उनके रंग-रूप और चेहरे से ही नहीं बल्कि परफेक्ट फिगर पर भी निर्भर करती है। देखा जाए तो आज के समय में बहुत सी एेसी लड़कियां है जो ब्रेस्ट साइज को लेकर परेशान हैं। ब्रेस्ट साइज कम होने के कारण उनकी सारी पर्सनैलिटी खराब हो जाती है। पर्सनैलिटी में सुधार करने और परफेक्ट फिगर पाने के लिए महिलाएं कई तरह की क्रीमों और सर्जरी का सहारा लेती हैं। मगर इन चीजों से साइड-इफैक्ट होने का ज्यादा खतरा रहा है। एेसे में आप कुछ नैचुरल तरीकों को अपना कर ब्रेस्ट साइज को बढ़ा सकते हैं।
1. बारबेल बेंच प्रेस
ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने के लिए बारबेल बेंच प्रेस करें। इस एक्सरसाइज को करने से ब्रेस्ट का आकार बढ़ने लगेगा। इस कसरत को करने के लिए सबसे पहले ओलंपिक बैंच पर पीठ के बल लेट जाएं। फिर अपने पैरों को जमीन लगाएं। अब एक रौड को आर्म्स की हैल्प से ऊपर नीचे लेकर जाएं। बारबेल बेंच प्रेस एक्सरसाइज को दिन में दो बार करें।
2. वॉल पुश-अप
वॉल पुश-अप करने के लिए सबसे पहले दीवार के सामने खड़े हो जाएं। अब दीवार पर अपने दोनों-हाथ लगाएं। जैसे आप जमीन पर पुश-अप करते हैं। ठीक वैसे ही वॉल पुश-अप करें। इस एक्सरसाइज को करने से कुछ ही दिनों में ब्रेस्ट साइज बढ़ने लगेगा।
3. मॉइस्चराइजर लगाएं
शरीर के बाकि हिस्सों की तरह ब्रेस्ट पर मॉइस्चराइजर लगाना बहुत जरूरी है। ब्रेस्ट पर जैतून के तेल, नारियल तेल या फिर बादाम का तेल लगा सकते हैं। इन में से किसी भी तेल से मालिश करने से कुछ ही दिनों में ब्रेस्ट साइज बढ़ने लगेगा।
4. मेथी के बीज
ब्रेस्ट को सही आकार देने के लिए मेथी के बीजों का सेवन करें। आप इन बीजों को खा भी सकते हैं और इसका पेस्ट बनाकर लगा भी सकते हैं। मेथी के बीजों का इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में ब्रेस्ट का आकार बढ़ने लगेगा।
5. वजन बढ़ाएं
ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने के लिए वजन भी बढ़ाएं। वजन बढ़ाने के अपनी डाइट में केला, आम और फैट वाले भोजन को शामिल करें। इस तरह का खाना खाने से कुछ ही दिनों में वजन बढ़ने लगेगा। मगर ध्यान रहे की अगर आपका वजन पहले से ही ज्यादा हो तो और वजन ना बढ़ाएं।
6. सोया वाले प्रोड्क्टस
सोया वाली चीजों को खाने से भी ब्रेस्ट का साइज आसनी से बढ़ने लगते हैं। सोया बीन्स या सोए से बनी चीजों को खाने से कुछ ही दिनों में फर्क दिखाई देने लगता है। पर इसका ज्यादा सेवन ना करें। इसको खाने से कैंसर जैसी गंभीर समस्या भी हो सकती है।