दुबले-पतले बच्चों के लिए वरदान हैं ये 5 Foods, शरीर बनेगा मजबूत और हेल्दी

punjabkesari.in Sunday, May 31, 2026 - 05:39 PM (IST)

नारी डेस्क : कई माता-पिता इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि उनका बच्चा उम्र के हिसाब से बहुत पतला और कमजोर दिखाई देता है। अक्सर बच्चे खाने-पीने में नखरे करते हैं, जिससे उन्हें पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता। ऐसे में उनकी शारीरिक वृद्धि और विकास प्रभावित हो सकता है। अगर आपका बच्चा भी अंडरवेट है, तो उसकी डाइट में कुछ पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल करके स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाने में मदद की जा सकती है।

चिकन

चिकन प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। इसमें विटामिन B12, आयरन और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो बच्चों की मांसपेशियों के विकास और वजन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। बच्चों को सप्ताह में 1-2 बार चिकन खिलाया जा सकता है।

PunjabKesari

अंडे

अंडे को संपूर्ण पोषण का खजाना कहा जाता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, जिंक और विटामिन A, D, E, K तथा B12 भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। नाश्ते में उबला अंडा या ऑमलेट बच्चों के लिए एक हेल्दी विकल्प हो सकता है।

यें भी पढ़ें : महिलाओं में विटामिन D की कमी बढ़ा सकती है गंभीर बीमारियों का खतरा

दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स

दूध, दही, पनीर और अन्य डेयरी उत्पाद बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इनमें प्रोटीन, कैल्शियम और हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और स्वस्थ वजन बढ़ाने में मदद करते हैं।

PunjabKesari

सूखे मेवे

बादाम, अखरोट, काजू और मूंगफली जैसे ड्राई फ्रूट्स ऊर्जा और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। आप इन्हें बच्चों के दूध, शेक, स्मूदी या दही में मिलाकर दे सकते हैं।

यें भी पढ़ें : Uric Acid बढ़ने पर शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण, इन्हें कम करने के असरदार उपाय

केला

केला वजन बढ़ाने के लिए सबसे लोकप्रिय फलों में से एक है। इसमें कैलोरी, फाइबर, पोटैशियम और कई जरूरी विटामिन होते हैं। बच्चों को केला सीधे खिलाने के अलावा बनाना शेक बनाकर भी दिया जा सकता है।

PunjabKesari

नोट : बच्चों का वजन बढ़ाने के लिए केवल ज्यादा खाना खिलाना ही पर्याप्त नहीं है। उन्हें संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और नियमित शारीरिक गतिविधि भी जरूरी है। यदि बच्चा लगातार कमजोर या अंडरवेट है, तो किसी बाल रोग विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static