मटन और चिकन से ज्यादा हैल्दी है ये 5 वेजिटेरियन फूड्स

punjabkesari.in Wednesday, Nov 21, 2018 - 05:26 PM (IST)

वेज फूड्स (Vegan Diet)इसमें कोई शक नहीं कि चिकन और मटन में काफी प्रोटीन होता है। इन्हें न सिर्फ प्रोटीन बल्कि बाकी पोषक तत्व जैसे फाइबर, कैल्शियम और आयरन के भी अच्छा स्त्रोत माना जाता है। यहीं वजह है कि डॉक्टर्स शरीर में इन तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए चिकन और मटन खाने की सलाह देते है। नॉन-वेज लोगों का मानना है कि चिकन और मटन खाने से शरीर को शक्ति, एनर्जी व वह हैल्दी रहता है। मगर वेजिटेरियन लोग इसे खाना पसंद नहीं करते। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई वेज फूड्स ऐसे है जिनमें नॉन-वेज से ज्यादा प्रोटीन, आयरन व फाइबर होता हैं। चलिए आज हम आपको उन्हीं वेजिटेरियन फूड्स के बारे में बताते है जिनमें भारी मात्रा में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व होते हैं।

पौष्टिक वेजिटेरियन आहार (Vegetarian Food)


बादाम

हाई प्रोटीन वाला बादाम वेजिटेरियन के लिए एक सुपरफूड है। एक बाउल बादाम में 3.7 मि.ग्रा आयरन, 12 ग्राम फाइबर, 264 मि.ग्रा कैल्शियम होता हैं जो रोस्टेड चिकन और मटन से ज्यादा हैल्दी है।

PunjabKesari, Nari, Almond image, dry fruits

सोयाबीन 

आपको जानकर हैरानी होगी कि 1 कप कच्चे चिकन में 43.43 ग्राम प्रोटीन होता है, जबकि 1 कप सोयाबीन में 68 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा चिकन की तुलना में सोयाबीन में अन्य पोषक भी अधिक होते हैं।

PunjabKesari,Soyabean image, Nari, Healthy foods

कद्दू के बीज

कद्दू के बीज में चिकन की तुलना में अधिक पोषक तत्व होते हैं। कद्दू के 1 कप में लगभग 18 ग्राम फाइबर होता है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होती और पेट हमेशा साफ रहता है। 

PunjabKesari, Nari, Pumpkin seeds Image

खसखस

जहां मटन में डॉयटरी फाइब बिल्कुल नहीं होता है, वहीं खसखस क एक कप में लगभग 19.5 ग्राम डॉयटरी फाइबर की मात्रा होती है। आप खसखस को अपनी डाइट में शामिल करके शरीर में फाइबर की कमी को पूरा कर सकते है। 

PunjabKesari

अलसी के बीज 

अगर आप वेजिटेरियन है और आयरन की कमी से भी परेशान हो तो अलसी के बीजों का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। दरअसल, 1 कप असली के बीज में 9.6 मि.ग्रा आयरन होता है जबकि मटन के एक कप में सिर्फ 1.6 मि.ग्रा आयरन होता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static