शिशुओं के लिए 5 बेहतरीन हाइजीन टिप्स

punjabkesari.in Friday, Mar 30, 2018 - 05:49 PM (IST)

बच्चा जितना छोटा होता है उसकी देखाभाल करना भी उतना ही मुश्किल होता है। जो महिलाएं पहली बार मां बनती हैं उनकों हमेशा यही फिक्र रहती हैं कि बच्चों को साफ-सुथरा कैसे रखा जाए। बच्चे की हाइजीन का ध्यान न रखने से उसको इंफैक्शन होने का खतरा बना रहता है। अगर आप भी अपने बच्चे को हंसता- खेलता  देखना चाहते हैं तो इन टिप्स के जरिए उसकी हाइजीन का ध्यान रखें। 


1. अपने हाथ धोएं

PunjabKesari
बच्चों को गोद में लेने और उसको हाथ लगाने से पहले माता-पिता को अपने हाथ अच्छे से धो लेने चाहिए। गंदे हाथों से बच्चे को उठाने से उसको इंफैकशन होने का खतरा बना रहता है इसलिए जरूरी है कि जब भी बच्चे को हाथ लगाएं तो हाथ जरूर धो लें।

2. बच्चों को रोज नहलाएं
बच्चों को गर्मियों के मौसम में रोज नहलाएं। अगर कभी बच्चा बीमार हो तो उसका चेहरा, डायपर एरिया, हाथों को जरूर साफ करें। बच्चे के शरीर के इन भागों की सफाई करने से वह स्वस्थ और चुस्त-दुरुस्त रहता है। 


3. बच्चों के नाखून काटना

PunjabKesari
छोटे बच्चों के नाखून बहुत जल्दी बढ़ते हैं। बढ़े हुए नाखूनों में गंदगी फैल जाती हैं। छोटे बच्चों को उंगली मुंह में डालने की आदत होती हैं। मुंह में उंगली डालने से गंदगी शरीर के अंदर चली जाती है। इससे बच्चा बीमार रहने लग जाता है। बच्चे को स्वस्थ रखने के लिए नाखूनों को हफ्ते में 1 बार जरूर ट्रिम करें।


4. आंखें साफ करें
रोजाना सुबह और शाम दिन में दो बार बच्चे की आंखें जरूर साफ करें। मगर इस बात का ध्यान रहें की बच्चों की आंखें साफ करने के लिए हमेशा नर्म कपड़े का इस्तेमाल करें।


5. बच्चे का डायपर बदलें

PunjabKesari
8 घंटे के बाद बच्चे का डायपर बदलना जरूरी होता है। अगर आप समय पर बच्चों का डायपर चेंज नहीं करते हैं तो इससे बच्चे को रैशेज पड़ जाते हैं। डायपर चेंज करने के बाद बच्चे को नर्म कपड़े के साथ पोंछें। एेसा करने से बच्चे को कभी भी रैशेज नहीं पड़ेंगे और न ही इंफेक्शन होने का खतरा रहता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static