मानसून सीजन में डायबिटीज पेशेंट इन बातों का रखे ध्यान

punjabkesari.in Thursday, Jun 28, 2018 - 11:24 AM (IST)

डायबिटीज की समस्या : बारिश का मौसम अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है। मानसून में सबसे ज्यादा प्रॉब्लम डायबिटीज मरीजों को होती है। क्योंकि इन दिनों संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा होता है। यही कारण है कि बारिश में डायबिटीज मरीजों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि मानसून सीजन में डायबिटीज मरिजों को अपनी केयर कैसे करनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं मानसून डायबिटीज मरिजों को कैसे अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। 

 

1. पाचन तंत्र रखें मजबूत
डायबिटीज पेशेंट खाने को अच्छे से नहीं पचा पाते। इसी कारण उनको बीमारियां जल्दी घेर लेती है। एेसे में डायबिटीज मरीजों को मानसून के मौसम में बाहर का खाना नहीं खाना चाहिए। इसके साथ ही हमेशा ताजा खाना खाएं। 

 


2. पैरों का रखें खास ख्याल
डायबिटीज मरीजों को इस मौसम में अपने पैरों का खास ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि पैरों की स्किन नर्म होती है। यही कारण है कि पैरों को जल्दी चोट लग जाती है जो भरने में बहुत समय लेती है। इसलिए जितना हो सके अपने पैरों का ध्यान रखें। नॉयलॉन के मोजे पहने की जगह पर आप सूती मोजे भी पहने। सूती मोजे नमी को जल्दी सोख लेते हैं। इसी के साथ ही अपने मोजो को रोजना बदलते रहें। 

 


3. खानपान का रखे ध्यान
इस मौसम में अपने खानपान की तरफ खास ध्यान दें। इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए आंवला, तुलसी, हल्दी, काली मिर्च का जितना हो सके उतना सेवन करें। एेसा करने से ना सिर्फ शारीर को फायदा मिलेगा। इसके साथ ही आगे चल कर बीमारियां भी नहीं होंगी।  

 


4. आंखों की केयर 
बारिश के मौसम में डायबिटीज मरीजों को आंखों के रोग होने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। क्योंकि इस मौसम में हानिकारक बैक्टीरिया और इंफेक्शन वाले कीटाणु बहुत ज्यादा हावी होते हैं। यही कारण है कि इस मौसम में आंखों की केयर करना बहुत जरूरी होता है। जब भी घर से निकले तो सन ग्लासेज पहने। इसके साथ ही बारिश में नहाने से बचें। 

 


5. तरल पर्दाथों का सेवन
मानसून के मौसम गर्मी के कारण उमस ज्यादा बढ़ जाती है। यही कारण है कि इस मौसम में जरूरत से ज्यादा पसीना आता है। डायबिटीज मरीज ही नहीं, इस मौसम में स्वस्थ इंसान को भी जितना हो सके ज्यादा पानी पीना चाहीए। पानी के अलावा आप जूस, सब्जियों के रस, नारियल पानी, अदरक की चाय भी पी सकते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static