आत्मघात से पहले शरीर देता है ये 4 संकेत, समय रहते दें ध्यान

punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2020 - 03:05 PM (IST)

हाल ही में सुशांत जैसे मोस्ट टैलेंटिड एक्टर द्वारा सुसाइड करने की खबर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। इसमें कोई शक नहीं कि आए दिन कोई न कोई व्यक्ति आत्महत्या करता है, मगर खुद को खत्म कर लेना किसी भी मुसीबत का हल नहीं। आत्म हत्या करने वाला इंसान खुद तो दुनिया की मुसीबतों से बच जाता है, मगर मुसीबतेें उसके परिवार व अपनों का साथ नहीं छोड़ती। ऐसे में आत्महत्या जैसा कोई भी कदम उठाने के पहले एक बार आपको जरूर सोचना चाहिए।

असल में व्यक्ति आत्म हत्या करता क्यों है? ऐसा उसके मन में क्यों आते हैं? असल में आज के बिजी लाइफस्टाइल में हर व्यक्ति खुद से ज्यादा दूसरे की लाइफ में इंटरस्ट रखता है, जिसके चलते उसके खुद के अंदर क्या चल रहा है, इस बारे में किसी भी व्यक्ति को पता नहीं होता। जरूरत है समय समय पर खुद के अंदर खोज करने की, ताकि हमें पता चलता रहे कि हमारे अंदर क्या चल रहा है... हर सुसाइड करने वाले व्यक्ति के मन में एक ही जैसे ख्याल पैदा होते हैं। आइए जानते हैं, आत्म हत्या करने वाले इंसान के मन में क्या क्या ख्याल आते हैं...

खान-पान में बदलाव

आत्महत्या की एक खास वजह आपका डिप्रेशन है। कई बार डिप्रेशन के बारे में सही समय पर न पता चले तो व्यक्ति आत्म हत्या जैसे विचार मन में लाता है। ऐसे व्यक्ति की पहली निशानी है कि उसके खान-पान की रुटीन बदल जाती है। या तो इंसान बहुत कम खाता है या फिर रुटीन से ज्यादा खाने लगता है। डिप्रेशन का शिकार व्यक्ति जरूरत से अधिक सोता है या फिर उसे रात-रात भर नींद नहीं आती, अंत में वह ड्रग्स इत्यादि का सेवन करना शुरु कर देता है।

PunjabKesari, eating habits

मन से उम्मीदें खत्म होना

ध्यान देकर देखिएगा डिप्रेशन का शिकार व्यक्ति अक्सर जीवन से न उम्मीद होता है। अगर आपके मन में भी जीवन को लेकर निराशा पैदा हो रही हो तो समझ जाएं आपको डिप्रेशन है। ऐसे व्यक्ति दूसरों पर बहुत कम यकीन करते हैं। बात बात पर शक करना इनकी फितरत हो जाता है, यहां तक कि जो लोग इन्हें अपना समझते हैं, उनपर भी ये लोग यकीन नहीं करते।

मूड में झट से बदलाव

अपने जीवन में कुछ लोगों को देखा होगा, झट से उनका मूड अच्छा हो जाता है और झट से वह गुस्सा हो जाते हैं। ऐसे लोग भी डिप्रेशन के ही शिकार होते हैं। कई बार तो छोटी सी बात का यह लोग बड़ा इश्यू बना लेते हैं, तो कई बार बड़ी-बड़ी बातों को इग्नोर कर बैठते हैं।

लोगों से दूरी

डिप्रेशन के शिकार व्यक्ति को लोगों से मिलना-जुलना बिल्कुल ठीक नहीं लगता। वह लोगों से अक्सर दूरी बनाए रखता है, इस दुनिया में रहकर हमें हर तरह के इंसान के साथ जीना पड़ता है और उसकी जाच भी सीखनी पड़ती है। मगर डिप्रेस्ट व्यक्ति किसी एक ही इंसान पर पूरा भरोसा कर बैठता है, और जिस दिन वजह इंसान भी उसे छोड़कर अपनी दुनिया में बिजी हो जाता है, उस दिन व्यक्ति के मन में खुद को खत्म करने जैसे विचार आने लगते हैं।

अगर आपके आसपास किसी व्यक्ति में ऐसे लक्षण आपको दिखाई दें, तो एक बार उससे जरुर बात करें। बातचीत ही डिप्रेशन का एकमात्र हल है। आप चाहें तो किसी एक व्यक्ति को जीवन में आत्म हत्या करने से रोक सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static