इन 5 चीजों से घर पर ही करें ब्लीच

punjabkesari.in Monday, Jan 23, 2017 - 06:06 PM (IST)

घरेलू ब्लीच :  लड़कियां अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करती हैं जैसे कि ब्लीच। ब्लीच करने से कई बार त्वचा पर रेशैज पड़ जाते है। यही नहीं, कई बार खुजली भी होने लगती है। एेसे में बेहतर है कि आप घर पर मौजूद चीजों का इस्तेमाल करके अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखें। आज हम आपको कुछ एेसी प्राकृतिक चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिससे आप ब्लीच तैयार कर सकती है। 


1. संतरा
संतरे में मौजूद तत्व के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड ब्लीच का काम करता है। एेसे में संतरे के रस में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पैक तैयार कर लें। इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें। रोजाना इस पैक का इस्तेमाल करें।

2. खीरा
खीरा चेहरे की रंगत को निखारता है। नींबू का रस और खीरे के रस को मिलाकर पैक तैयार कर लें। इसे चेहरे पर लगाएं। इससे आपके चेहरे पर चमक आएगी।

3. दही
दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जोकि ब्लीच का काम करता है। दही को चेहरे पर रगड़ें और थोड़ी देर के लिए एेसे ही रहने दें। कुछ हफ्तों के लिए एेसा करें। 

4. पपीता 
कच्चे पपीते को नींबू के साथ मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। फिर धीरे-धीरे मसाज करें। बाद में पानी से धो लें। सप्ताह में एक बार इस पैक को लगाएं। 

5. हल्दी
हल्दी लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है। हल्दी को शहद के साथ मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। सूखने पर धो लें। इससे चेहरे पर ग्लो आएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static