Vastu Tips: घर में रखें ये 5 पेंटिंग्स, आएगी Positivity

punjabkesari.in Monday, Jan 01, 2024 - 06:43 PM (IST)

वास्तु शास्त्र में ऐसी बहुत सारी चीजों का उल्लेख किया गया है जो घर में पॉजिटिव एनर्जी लेकर आती हैं जिनमें से एक हैं पेंटिंग्स वास्तु में ऐसी बहुत सी पेंटिंग्स के बारे में बताया गया है जो घर में लगानी बहुत ही शुभ मानी जाती है। चलिए जानते हैं उन 5 पेटिंग्स के बारे में...

सात दौड़ते हुए घोड़ों की पेटिंग

घर में घोड़े की पेटिंग लगाना सफलता का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में उत्तर/पूर्व दिशा में घोड़े की लगाने से हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। यदि आप नौकरी-बिजनेस में सफल होना चाहते हैं तो सात दौड़ते हुए घोड़ों की पेटिंग इस दिशा ऑफिस में लगाएं। 

PunjabKesari

सफेद उल्लू की पेंटिंग

सफेद उल्लू को बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका संबंध मां लक्ष्मी से होता है। मान्यताओं के अनुसार, सफेद रंग की उल्लू की पेंटिंग दक्षिण दिशा में रखनी शुभ माना जाता है। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है धन के रास्ते भी खुलते हैं।

राधा-कृष्ण की पेंटिंग

राधा-कृष्ण की पेंटिंग को पति-पत्नी के प्रेम का प्रतीक मानी जाती हैं। इसे पति-पत्नी के प्यार का प्रतीक माना जाता है। इसे बेडरुम की उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें यदि बेडरुम की दीवार के साथ बाथरुम अटैच हो तो यह तस्वीर न लगाएं। 

PunjabKesari

फिश एक्वेरियम की पेटिंग

घर में फिश एक्वेरियम रखना बहुत ही शुभ मानी जाती है। यदि आप घर में फिश एक्वेरियम नहीं रख सकते तो इसकी पेटिंग घर की उत्तर दिशा में लगा सकते हैं। एक्वेरियम में बहता हुआ पानी, पॉजिटिव एनर्जी को दिखाता है। 

वॉटरफॉल

वॉटरफॉल को घर की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा को फाउंटेन के लिए शुभ माना जाता है। इसी कोने से पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static