5 ऐसे Foods जो समय से पहले कर दें बालों को सफेद
punjabkesari.in Monday, Apr 24, 2017 - 04:26 PM (IST)
पंजाब केसरी (सेहत) : सुंदर बालों के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती। ऐसे में जब बाल सफेद हो जाएं तो उन्हें काफी परेशानी हो जाती है। बढ़ती उम्र में बालों का सफेद होना आम बात है लेकिन जब समय से पहले ही बालों का रंग बदल जाए तो यह एक चिंता का विषय है। बाल सफेद होने के लिए आनुवांशिक कारण भी हो सकते हैं या शरीर मेें विटामिन की कमी होने पर भी यह समस्या हो सकती है। इसके अलावा कुछ ऐसे फूड्स भी हैं जिनके अधिक सेवन से समय से पहले बाल सफेद हो जाते हैं। आइए जानिए ऐसे ही फूड्स के बारे में जिन्हें इग्नोर करके बालों को लंबे समय तक काला रखा जा सकता है।
1. चीनी
चीनी या जिन चीजों में अधिक मीठा होता है ऐसे फूड्स के अधिक सेवन से समय से पहले बाल सफेद हो जाते हैं। शुगर के सेवन से शरीर में विटामिन-ई की कमी हो जाती है जो बालों को मजबूत और काला रखने के लिए जरूरी होते हैं।
2. मोनोसोडियम
जो लोग फास्टफूड्स और डिब्बाबंद जूस का ज्यादा सेवन करते हैं उनके बाल भी जल्दी सफेद हो जाते हैं क्योंकि फास्टफूड का स्वाद बढ़ाने के लिए अजीनोमोटो का इस्तेमाल किया जाता है जो सेहत और बाल दोनों को नुकसान पहुंचाता है। इसके अलावा मोनोसोडियम ग्लूटामेट का इस्तेमाल डिब्बाबंद जूस और खानों में किया जाता है।
3. मांस-मछली
मांस-मछली में अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है लेकिन इनके ज्यादा सेवन से व्यक्ति के शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाता है जिससे समय से पहले बाल सफेद हो जाते हैं।
4. केक और पेस्ट्री
केक और पेस्ट्री को बनाने के लिए काफी मीठे का इस्तेमाल होता है और खाने के अलग-अलग रंगों से इन्हें सजाने का काम किया जाता है। ये सब देखने और खाने में तो स्वाद होते हैं लेकिन इन्हें खाने से सेहत को नुकसान होता है। इनके ज्यादा सेवन से बालों का रंग सफेद हो जाता है।
5. मैदा
मैदे का इस्तेमाल कई खाने की चीजों में किया जाता है। कई लोग मैदे से बनी चीजों का इस्तेमाल काफी मात्रा में करते हैं जो शरीर की पाचन शक्ति खराब कर देता है जिसका सीधा असर बालों पर पड़ता है। इसके अधिक सेवन से बाल सफेद हो जाते हैं।