बॉलीवुड से जुड़ी 5 खूबसूरत जगहें, एक बार जरुर जाएं घूमने

punjabkesari.in Tuesday, Sep 24, 2019 - 02:12 PM (IST)

अक्सर बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग बेहद खूबसूरत जगहों पर की जाती है। कई बार तो दिल करता है बस मूवी खत्म होते ही इन सब जगहों पर जल्द जाया जाए। अगर आपका भी कुछ इसी तरह का घूमने फिरने का प्लान है तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की सूची लेकर आएं है जहां जाकर आप जीवन के कुछ अच्छे पल बिताने के साथ-साथ बॉलीवुड से जुड़ी कुछ बातों को भी नजदीक से देख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड से जुड़ी कुछ खास जगहों के बारे में विस्तार से...

Image,nari

प्राग

प्राग यूरोप का सबसे खूबसूरत और लोगों द्वारा पसंद किया जाने वाला शहर है। प्राग के तटबंध, बगीचे, Novy svet की सुरमयी गलियां, ओपेरा में लॉज, पुरानी कार या घोड़ा गाड़ी में सवारी दुनिया भर में फेमस है। बॉलीवुड फिल्मों की ज्यादातर शूटिंग इसी देश में होती है।  फिल्म रॉकस्टार की ज्यादातर शूटिंग प्राग में हुई हैं।

PunjabKesari,nari

मॉरिशस

मॉरिशस को किसी जन्नत से कम नहीं आंका जा सकता। यहां के झरने और बीच पर घूमने का अपना ही मजा है। मॉरिशस में आप 90 दिनों तक इडियन पासपोर्ट के साथ बगैर वीजा के रह सकते हैं। यहां पर अपनी फैमिली और पार्टनर के साथ वक्त बिताने के लिए बहुत सी खास जगहें है। घूमने-फिरने के साथ-साथ यह देश कारोबार के नजरिए से भी बहुत भारतीयों के लिए काफी फायदेमंद रहा है।

Related image,nari

दार्जिलिंग

फिल्म बर्फी में दार्जिलिंग की खूबसूरत वादियों को देखने के बाद कई लोग इस जगह के दीवाने बन गए। 'क्वीन ऑफ हिल्स' के नाम मशहूर दार्जिलिंग अपनी खूबसूरती से पर्यटकों को आकर्षित करती है।

Image,nari

स्विटजरलैंड

खूबसूरत देश का नाम आते ही बच्चा-बच्चा स्विटजरलैंड का नाम जानता है। DDLJ फिल्म से फेमस हुए स्विटजरलैंड जाने की इच्छा लगभग हर इंसान रखता है। स्विटजरलैंड एक ऐसा देश है जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यूरोप के इस छोटे से देश में कई टूरिस्ट स्पॉट हैं। जैसे कि जरमैट, मांट्रेक्स शहर, नेशनल पार्क जर्नेज जहां के नजारे देखते बनते हैं।

Image result for switzerland,nari

ऑस्ट्रेलिया

फिल्म 'दिल चाहता है' में ऑस्ट्रेलिया के लोकेशंस को देखा तो सभी को लगा इतनी खूबसूरती भी कहीं होती है। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया को ख्वाबों से भी ज्यादा सुंदर कहा जाता है। देश का पूरा इलाका आइलैंड से मेनलैंड और घने जंगलों तक फैला हुआ है, जो तमाम अनोखे जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों का घर भी है। वहीं, देश के शहरी इलाके काफी भव्य और आकर्षक हैं। 

Related image,nari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static