कुछ ही दिनों में चेहरे के दाग-धब्बे होंगे दूर, लगाएं ये 5 फेस पैक!

punjabkesari.in Tuesday, Jan 31, 2017 - 08:19 PM (IST)

ब्यूटीः हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लोइंग हो। लड़कियां ग्लोइंग स्किन पाने के लिए कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। वहीं, धूल-मिट्टी के कारण चेहरे पर छोटे-छोटे दाने होने लगते हैं। कई बार ये मुंहासे मेकअप के साथ भी नहीं छिपते। एेसे में लड़कियां काफी परेशान हो जाती हैं। आज हम आपको कुछ एेसे होममेड फेस पैक बताने जा रहे है जिसका इस्तेमाल करके चेहरे के दाग-धब्बों को दूर किया जा सकता है।   

1. संतरा, नींबू और गुलाब जल
1 टेबलस्पून संतरे का रस, 1 टेबलस्पून नींबू का रस और कुछ बूंदे गुलाब जल को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। कॉटन की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं। 15-20 बाद चेहरे को पानी से धो लें। नींबू और संतरे में साइट्रिक एसिड पाया जाता है जो चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को दूर करता है। ऑयली स्किन के लिए यह पैक बैस्ट है।

2. आलू और बेसन
सेंसिटिव स्किन के लिए यह फेस पैक बहुत फायदेमंद है। 2 टेबलस्पून आलू का रस और 1 टेबलस्पून बेसन को अच्छे से मिला कर पैक तैयार कर लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद चेहरा धो लें। 

3. टमाटर और शहद
1 टेबलस्पून टमाटर का रस और 2 टीस्पून शहद को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट एेसे ही रहने दें। बाद में गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। 
4. चंदन, गुलाब जल और ग्लिसरीन
पहले समय में महिलाएं स्किन के लिए चंदन का इस्तेमाल करती थी। चंदन से त्वचा में चमक आती है। 1 टीस्पून चंदन पाऊडर, कुछ बूंदें गुलाब जल और ग्लिसरीन को मिलाकर अच्छे से पेस्ट तैयार कर लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं। बाद में अपने चेहरे को पानी से धो लें। इससे चेहरे के दाग-धब्बे दूर होंगे और ग्लो आएगा। 

5. संतरा, शहद और दही
2 टेबलस्पून संतरे का पाऊडर, 1टीस्पून शहद और 1 टीस्पून दही को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद इसे पानी से धो लें। इससे चेहरा साफ होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static