करिश्मा कपूर के 4 खूबसूरत साड़ी लुक, हर फंक्शन में दिलाएंगे Royal Style

punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2026 - 03:47 PM (IST)

नारी डेस्क:  इन दिनों 90S एवरग्रीन ब्यूटी करिश्मा काफी लाइमलाइट में हैं, वैसे करिश्मा कपूर हमेशा अपने फैशन को लेकर भी काफी सुर्ख़ियों में रहती हैं, उनका डीसेंट अंदाज खूब पसंद किया जाता है, खासकर उनका साड़ी स्टाइल... तो चलिए आज हम आपको उनकी बहतरीन साड़ी कलेक्शंस दिखाते हैं जो आप भी अपने किसी ख़ास इवेंट पर पहन सकती हैं। .....

उनकी पहली साडी पर नज़र डाले पिंक कलर की सिल्क साड़ी में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग झुमकी और नेकपीस कैरी किया है।

PunjabKesari

एक्ट्रेस का ब्लू कलर की सेक्किन साड़ी संग कट स्लीव्स ब्लाउज में हॉट अंदाज हर किसी को दीवाना बना रहा है।

PunjabKesari

करिश्मा अपने साड़ी लुक्स में मॉडर्न ट्विस्ट देने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने सब्यसाची की एक शानदार गोल्डन साड़ी को क्लासिक ब्लैक केप के साथ स्टाइल किया था, जिसने फैशन वर्ल्ड में काफी सुर्खियां बटोरी थीं。जरा एक नज़र डालिए उनकी एक इस ख़ास लुक पर 

करिश्मा कपूर ने रेड कलर पर गोल्डन एंब्रॉयडरी बॉर्डर वाली साड़ी पहनी है। इसे खास दिखाने के लिए करिश्मा ने स्ट्रिप डिजाइन वाला लॉन्ग स्लीव्स ब्लाउज कैरी किया है। गोल्डन कलर के झुमके और बन हेयरस्टाइल के साथ करिश्मा कपूर ने ब्राउन स्मोकी आई लुक कैरी किया है।

कॉकटेल पार्टी के लिए अगर आप कंफ्यूज हैं, तो इस तरह की शिमर साड़ी आपके लिए अच्छी रहेगी। करिश्मा कपूर ने ब्लैक कलर की शिमर साड़ी पहनी है, जो मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की है। इस ड्रेस के साथ करिश्मा कपूर ने ग्रे स्मोकी आई लुक कैरी किया है और न्यूड कलर की लिपस्टिक लगाई है। ब्लैक क्लच और बन हेयरस्टाइल के साथ करिश्मा गॉर्जियस दिख रही हैं।

साड़ी के साथ बेल्ट स्टाइल करने का फैशन अभी तक ट्रेडिंग है और करिश्मा कपूर ने भी अपनी पीले रंग की साड़ी कुछ इसी तरह से कैरी की है। करिश्मा कपूर ने फ्लोरल प्रिंटिड साड़ी के साथ व्हाइट बेल्ट स्टाइल की है, जिसके साथ फुल स्लीव्स का ब्लाउज परफेक्ट दिख रहा है। अगर आप भी इसी तरह से हल्दी फंक्शन में साड़ी कैरी करें, तो काफी गॉर्जियस दिखेंगी।


करिश्मा कपूर की पीच कलर की साड़ी पर गोल्डन बॉर्डर और एंब्रॉयडरी की गई है, जो बेहद सुंदर लग रही है। इसके साथ करिश्मा कपूर ने लॉन्ग स्लीव्स वाला ब्लाउज कैरी किया है और गोल्डन चोकर, लॉन्ग नेकपीस, कंगन व इयरिंग कैरी किए हैं। अपनी ज्वेलरी को हाइलाइट करने के लिए करिश्मा कपूर ने बन हेयरस्टाइल कैरी किया है, जो परफेक्ट दिख रहा है।

well आपको करिश्मा कपूर का कौन सा साड़ी लुक सबसे अच्छा लगा हमे कमेन्ट करके जरूर बताए
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static