दिल्ली की महिलाओं को लगा शराब का चस्का! तनाव और दर्द छिपाने के लिए ले रही इसका सहारा

punjabkesari.in Tuesday, Nov 08, 2022 - 01:04 PM (IST)

यह तो हम सभी जानते हैं कि शराब की लत बेहद बुरी है, वावजूद इसक लोग इसे छोड़ना ही नहीं चाहते। वो जमाना और था जब पुरुष ही शराब का सेवन करते थ। अब तो महिलाएं भी इस रेस में आगे निकल रही हैं, कुछ की तो शराब कमजोरी बन चुकी है।  हाल ही के सर्वे में भी ऐसा ही कुछ दावा किया गया है। 

PunjabKesari

दिल्ली में हालात खराब

एक सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि दिल्ली में 37 प्रतिशत से अधिक महिलाओं का मानना ​​है कि पिछले तीन वर्षों में उनकी शराब की खपत में वृद्धि हुई है, जो शराब से जुड़ी आदतों पर महामारी के प्रभाव को दर्शाता है। 45 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने कहा कि उनके पीने की आवृत्ति बढ़ने का कारण ‘‘तनाव'' है। 

PunjabKesari

5,000 महिलाओं को किया गया सर्वे में शामिल

गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ‘कम्युनिटी अगेंस्ट ड्रंकन ड्राइविंग' (सीएडीडी) द्वारा किए गए सर्वेक्षण में महामारी, उसके चलते लगाये गए लॉकडाउन, शराब की उपलब्धता में वृद्धि और खर्च के तरीके में बदलाव का उल्लेख महिलाओं में शराब की खपत में वृद्धि के लिए जिम्मेदार कारकों के रूप में किया गया है। सीएडीडी ने एक बयान में कहा कि सर्वेक्षण में शामिल 5,000 महिलाओं में से 37.6 प्रतिशत महिलाओं ने माना कि उनकी शराब की खपत बढ़ गई है। 42.3 प्रतिशत महिलाओं ने अपनी वृद्धि को अनियमित और अवसर-आधारित माना। 

PunjabKesari
 कुछ महिलाएं हैं शराब की आदी

शराब पीने में वृद्धि के लिए 34.4 प्रतिशत महिलाओं ने शराब की बढ़ी हुई उपलब्धता और 30.1 प्रतिशत ने ऊब को कारण के रूप में उल्लेखित किया। ये सर्वे अगस्त से अक्टूबर 2022 के बीच में किया गया है। इन 5 हज़ार महिलाओं में से 89% यानी 4480 महिलाएं खुद कमाती थी। 38% महिलाएं हफ्ते में दो बार पीती हैं तो वहीं 27% ऐसी भी हैं जो दो हफ्ते में एक बार शराब लेती हैं, जबकि 19% महिलाएं ऐसी भी हैं जो हफ्ते में चार बार या उससे ज्यादा बार भी शराब पीने की आदी हैं। 34% महिलाएं घर में, 33% घर में होने वाली पार्टियों में तो 32% महिलाएं बार और पब में शराब का सेवन कर रही हैं।

PunjabKesari
महिलाओं के लिए बेहद खतरनाक शराब

रिसर्च बताती हैं कि शराब महिलाओं के लिए बेहद खतरनाक है। ज़्यादा शराब पीने से महिलाओं का ना सिर्फ़ लिवर खराब होता है, बल्कि उनका दिल और नसें भी जल्दी निष्क्रिय होने लगती हैं। अमरीका में साल 2000 से 2015 के बीच शराब पीने वाली क़रीब 57 फ़ीसद महिलाओं की मौत लिवर ख़राब होने की वजह से हुई थी। शराब पीने की लत पड़ने की वजह भी पुरुषों और औरतों में अलग-अलग होती हैं। कहा जाता है कि औरतें अपना जज़्बाती दर्द
दबाने के लिए शराब का सेवन करती हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static