बाढ़ के बीच पंजाब से आई बुरी खबर, खाई में समाई मरीजों से भरी एंबुलेंस

punjabkesari.in Saturday, Sep 06, 2025 - 06:21 PM (IST)

नारी डेस्क: बाढ़ का सामना कर रहे पंजाब से एक और बुरी खबर सामने आई है।   पंजाब के होशियारपुर जिले में चिंतपूर्णी रोड पर मंगूवाल बैरियर के पास एक एम्बुलेंस के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद, घायलों को इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 

यह भी पढ़ें: 50 साल बाद चंद्र ग्रहण पर शनि होंगे वक्री
 

होशियारपुर में चिंतपूर्णी रोड पर मंगूवाल बैरियर के पास हिमाचल प्रदेश से आ रही एक एम्बुलेंस खाई में गिर गई। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, पुलिस अधिकारी जसवीर सिंह ने कहा- "हमें सुबह लगभग 3.30-4 बजे सूचना मिली कि हिमाचल प्रदेश से आ रही एक एम्बुलेंस होशियारपुर में चिंतपूर्णी रोड पर मंगूवाल बैरियर के पास एक खाई में गिर गया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए... घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
 

यह भी पढ़ें: फिल्म जगत से आई बुरी खबर
 

इस बीच, भारी बारिश से पंजाब और जम्मू-कश्मीर सहित उत्तरी राज्यों में जान-माल का नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड भी कई हिस्सों में अत्यधिक बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान से जूझ रहे हैं। शुक्रवार को पंजाब में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई। बचाव और राहत कार्य तेज़ कर दिए गए हैं, दिल्ली एम्स ने प्रभावित इलाकों में एक विशेष चिकित्सा दल भेजा है
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static