जांघों की फैट घटाने के लिए 3 बेस्ट एक्सरसाइज

punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2020 - 02:59 PM (IST)

पेट और जांघों में जमी अतिरिक्त चर्बी शरीर की सुंदरता को बिगाड़ने का काम करती है। इससे लुक खराब लगने के साथ उठने- बैठने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो आज हम आपको 3 ऐसी एक्सरसाइज बताते हैं, जिन्हें रोजाना करके आप शरीर के इन हिस्सों पर जमा चर्बी को आसानी कम कर सकते हैं। तो चलिए जानते है उन एक्सरसाइज के बारे में...

आनंद बालासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर मैट बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं। उसके बाद अपने घुटनों को आगे और ऊपर की तरफ करते हुए धीरे-धीरे मोड़ें। अपने घुटनों को पेट के पास लेकर आए। गहरी सांस लेते हुए पैरों की अगुंलियों को अपने हाथों से पकड़ें। इसी मुद्रा में कुछ देर रहने के बाद सामान्य स्थिति में आ जाए। रोजाना सुबह इस आसन को करने से पेट, जांघों और हिप्स की एक्सट्रा चर्बी कम होगी। 

nari,PunjabKesari

स्क्वाट

स्क्वाट को करने से जांघों की चर्बी तेजी से कम होने में मदद मिलती है। इसे करने के लिए पैरों को एक साथ जोड़ें। उसके बाद अपने शरीर को कुर्सी में बैठने की मुद्रा में करते हुए बैठ जाए। अब अपने हाथों को एकदम सीधा रखकर धीरे- धीरे ऊपर की ओर उठे और नीचे की तरफ बैठे। ऐसा बार-बार दोहराएं। इस एक्सरसाइज को आप अपने हिसाब से कर सकते हैं। नियमित रूप से इस एक्सरसाइज को करने से जांघों और पेट पर जमी अतिरिक्त चर्बी कम होने में मदद मिलेगी। 

nari,PunjabKesari

वीरभद्रासन 

इसे करने के लिए सबसे पहले सीधा खड़ा हो जाएं। अब अपने दोनों पैरों के बीच कम से कम 4 फीट की दूरी रखें। अब बाएं पैर को हल्का बाएं तरफ मोड़ें। इसके बाद अपने दाएं पैर को आगे की ओर बढ़ाते हुए दोनों पैरों को थोडा़ सा मोड़ें। हाथों को ऊपर की और करते हुए नमस्ते की मुद्रा में रखें। इसी स्थिति में थोड़ी देर रहने के बाद सामान्य मुद्रा में आ जाएं। रोजाना इस आसन को करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होने के साथ जांघों, पेट और बाजूओं पर जमा फैट कम करने में मदद मिलती है। साथ ही शरीर चुस्त व तंदरूस्त होता है। शरीर के साथ मानसिक रूप से भी विकास होता है। 

nari,PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static