शादी के नाम पर सोशल मीडिया पर 20 महिलाओं को लगाया चूना

punjabkesari.in Monday, Aug 19, 2019 - 01:52 PM (IST)

लेडीज वर्सेज रिकी बहल फिल्म के बारे में तो सुना ही होगा। इस फिल्में  में जिस तरह से हीरो रणवीर सिंह शादी के नाम पर महिलाओं को चूना लगता था उसी तरह रियल लाइफ में गौतम धमीजा भी करते थे। शादी व काम के नाम पर महिलाओं को ठगने में वह काफी माहिर थे। इस काम को वह सोशल मीडिया के माध्यम से अंजाम देते थे। दिल्ली की साइबर सैल की ओर से उन्हें महिलाओं के ठगी करने के मामले में पकड़ा गया हैं। इसमें एक महिला ने उनके खिलाफ शिकायत की थी।  

PunjabKesari,Crime against women, Cyber Crime, Nari

ये है पूरा मामला 

दिल्ली के निहाल विहार के रहने वाले गौतम धमीजा के खिलाफ 1 या 2 नही पूरी 20 से ज्यादा महिलाओं को ठगने का आरोप है। जानकारी के अनुसार गौतम सोशल मीडिया पर अपनी फेक प्रोफाइल बना कर महिलाओं को अपने झांसे में फंसाता था। वह महिलाओं से खुद को बड़ा बिजनेसमैन बोल कर खुद की सलाना कमाई 30 लाख बताता था। इसके लिए वह उन महिलाओं को निशाना बनाता था जो 40 से ज्यादा उम्र की हो या विधवा हो। इसके साथ ही उनके पास अधिक पैसा हो या वह नौकरी करना चाहती हो। ऐसी महिलाओं से शुरु में वह पैसे हड़पता उसके बाद उन्हें डरा धमका कर उनकी जिदंगी से निकल जाता। 46 साल के गौतम का तलाक हो चुका है। उसके बाद उसने कई तरह के काम करने शुरु किए लेकिन वह सफल नही हो पाया। जब एक बार वह ऐसा करने में सफल हो गया तो उसने इसी काम अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लिया। 

PunjabKesari,Nari

इस तरह गया पकड़ा आरोपी

जुलाई महीने में एक महिला ने दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में इस केस के बारे में शिकायत की। जिसमें उसने बताया कि मेट्रोमोनियल साइट पर उनकी बातचीत चल रही थी, धीरे धीरे जब बात बढ़ गई तब अपनापना दिखाते हुए वह युवक उन्हें मिसेज धमीजा बुलाने लगा। फिर धीरे धीरे उसने पीड़ित महिला से पैसे की मांग की। एक दो बार महिला ने उसे पैसे दिए उसके बाद वह उस पर मिलने का दवाब डालने लगी, लेकिन आरोपी हमेसा टाल देता था। जब महिला को उस पर शक होने लगा तो आरोपी ने उसे डरा धमका कर चुप रहने के लिए कहा, लेकिन महिला ने चुप न रह कर इस बारे में शिकायत की। इसके बाद आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार किया गया। 
उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने 4लोगों की टीम बनाई जिन्होंने काफी समय तक उसकी मूवमेंट को ट्रैक किया उसके बाद उसे मेरठ के इलाके से पकड़ा गया। गौतम के पास कई तरह के सिम कार्ड, डेबिट व क्रेडिट कार्ड पाए गए है। पूछताछ में उसने 20 से ज्यादा महिलाओं के नाम लिए है जिनके साथ उसने ठगी की हैं। अब उन महिलाओं को भी इस जांच में शामिल किया जा रहा हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

khushboo aggarwal

Recommended News

Related News

static