क्यों जल रही हैं लड़कियां? अब 8वीं क्लास की लड़की ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग

punjabkesari.in Monday, Aug 11, 2025 - 01:09 PM (IST)

नारी डेस्क: ओडिशा के बरगढ़ जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब 13 साल की नाबालिग लड़की ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली।  गंभीर रूप से झुलसी लड़की अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीव जंग लड़ रही है। यह पिछले एक महीने में इस तरह की चौथी घटना है, जिससे हर तरफ दहशत का माहौल पैदा हो गया है। 
 

यह भी पढ़ें:  ये डिवाइस पहले ही बजा देगी खतरे की घंटी
 

पुलिस का कहना है कि रविवार शाम जब गांव के लोग एक फुटबॉल मैदान के पास पहुंचे तो उन्होंने लड़की को आधी जली हालत में देखा. तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह लड़की  8वीं कक्षा में पढ़ती है, वह अपने मामा के घर आई हुई थी। 


यह भी पढ़ें: डे- केयर में 15 महीने की बच्ची के साथ हुआ जानवरों जैसा बर्ताव
 

उसने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली थी, हालांकि उसके इस खौफनाक कदम की वजह सामने नहीं आई है। सवाल यह है कि इतनी छोटी बच्ची की क्या मजबूरी रही होगी, जिसके चलते उसे यह कदम उठाना पड़ा। वहीं  ग्रामीणों का आरोप है कि  एम्बुलेंस को मौके पर पहुंचने में 45 मिनट से ज्यादा का समय लग गया। इस दौरान ग्रामीणों ने लड़की को प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की और बार-बार आपातकालीन सहायता के लिए फोन किया।
 

यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले में विधवा हुई हिमांशी आएगी Bigg Boss में
 

 इससे पहले 12 जुलाई को बालासोर जिले में 20 साल की छात्रा ने अपने कॉलेज कैंपस में खुद को आग लगा ली थी। कुछ दिनों तक जंग लड़ने के बाद उसने दम तोड़ दिया था। वहीं बालंगा में भी एक नाबालिग लड़की को तीन बदमाशों ने कथित तौर पर आग लगा दी और 2 अगस्त को दिल्ली के AIIMS में उसकी मौत हो गई थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static