13 February Rashifal : किसे मिलेगी खुशखबरी, किसे बरतनी होगी सावधानी
punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 06:49 PM (IST)
नारी डेस्क: 13 फरवरी 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और अवसर लेकर आएगा, वहीं कुछ लोगों को धन, करियर और स्वास्थ्य के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। मेष, तुला, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों को विशेष सतर्कता रखने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं कल का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए।
मेष राशि
आज का दिन लाभदायक रहेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यशैली में बदलाव करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। उधार दिया पैसा वापस मिलने के योग हैं। छात्रों को मेहनत के अनुसार अच्छे परिणाम मिलेंगे। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: लाल
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

वृष राशि
भाग्य आज आपका पूरा साथ देगा। काम में मन लगेगा और कार्यकुशलता के दम पर सफलता मिलेगी। किसी समस्या का समाधान मिलने से मानसिक शांति मिलेगी। छात्रों के लिए दिन शुभ है। परिवार के साथ बाहर डिनर का प्लान बन सकता है।
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: सफेद
उपाय: माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
मिथुन राशि
दिन आपके अनुकूल रहेगा। लंबे समय से की जा रही मेहनत आज रंग लाएगी। नई जिम्मेदारी मिलेगी जिसे आप बखूबी निभाएंगे। छात्रों और युवाओं को प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। लव लाइफ सामान्य रहेगी।
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: हरा
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर
कर्क राशि
आज आप कई कामों में व्यस्त रहेंगे। भागदौड़ के बीच खुद के लिए समय निकालना जरूरी है। करियर को लेकर गंभीर फैसले लेंगे। इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद है। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: क्रीम
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

सिंह राशि
दिन चुनौतियों से भरा रहेगा लेकिन आप साहस के साथ सामना करेंगे। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी परेशानी दूर होगी। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है।
भाग्यशाली अंक: 1
भाग्यशाली रंग: सुनहरा
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
कन्या राशि
आत्मविश्वास से भरा दिन रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा, लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। पुराने रिश्तों में सुधार आएगा।
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा
उपाय: हरी मूंग दान करें।
यें भी पढ़ें : रिपोर्ट में हुआ खुलासा: इन दो ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा Heart Attack का खतरा!
तुला राशि
दिन सामान्य रहेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
उपाय: माता दुर्गा की पूजा करें।

वृश्चिक राशि
नई खुशियां मिलेंगी। योजनाओं को जल्द लागू करने से लाभ होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। रुके हुए काम पूरे होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: मरून
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि
दिन लाभदायक रहेगा। राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। अपने फैसलों पर भरोसा रखें। बच्चों का मार्गदर्शन जरूरी रहेगा।
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: पीला
उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें।
मकर राशि
दिन मनोरंजन और यात्रा में बीतेगा। मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए दिन शुभ है। व्यापारियों को अचानक बड़ा लाभ हो सकता है।
भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: नीला
उपाय: शनिदेव को तिल का तेल चढ़ाएं।
यें भी पढ़ें : सिर्फ 1-2 दिन में ही Periods हो जाते खत्म तो Expert ने बताया इसे सबसे खराब
कुंभ राशि
आज पुराने अटके काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पारिवारिक मामलों में सही फैसले लेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी।
भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: आसमानी
उपाय: जरूरतमंदों को कंबल दान करें।
मीन राशि
दिन सकारात्मक रहेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बच्चों के साथ बाहर जाने का प्लान बन सकता है।
भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
उपाय: भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।

