शरीर में जमा गंदगी सिर्फ 1 दिन में बाहर निकाल देगा यह डिटॉक्स डाइट प्लान

punjabkesari.in Tuesday, Feb 16, 2021 - 01:29 PM (IST)

सेहतमंद रहने के लिए शरीर को डिटॉक्स करना बेहद जरूरी होता है। बात अगर डिटॉक्सीफाइंग  की करें तो इसका मतलब है कि शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालना। इससे बीमारियों से बचाव रहने के साथ चेहरे पर नेचुरल ग्लो आने में मदद मिलती है। असल में, हम रोजाना जो भोजन खाते हैं, उसमें पोषक तत्व पाचन क्रिया के समय अलग हो जाते हैं। साथ ही बाकी की गंदगी व अपशिष्ट पदार्थ पसीना, मूत्र व मल के जरिए शरीर के बाहर आ जाता है। मगर फिर भी कुछ तत्व शरीर में जमा रहते हैं। ऐसे में इससे बीमारियों की चपेट में आने का खतरा रहता है। इसके लिए एक्सपर्ट्स द्वारा हर 15 दिन में 1 बार शरीर को डिटॉक्स करने की सलाह दी जाती है। ताकि शरीर में जमा गंदगी बाहर निकल कर हैल्दी व फ्रेश फील होने में मदद मिल सके। तो चलिए आज हम आपको सिर्फ 1 दिन में डाइट प्लान के हिसाब से शरीर को डिटॉक्स करने का तरीका बताते हैं।

नींबू पानी से करें दिन की शुरूआत 

स्वस्थ रहने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट 1/2 लीटर गुनगुना पानी पीना चाहिए। इसमें 1 नींबू का रस मिलाकर पीना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होने के साथ पाचन शक्ति बढ़ती है। ऐसे में शरीर में मौजूद गंदगी बाहर निकलती है। इससे दिनभर एनर्जेटिक व फ्रेश फील होने के साथ चेहरे पर ग्लो आने में मदद मिलती है। इसे सुबह उठने के बाद बासी मुंह से पीएं। इसके लिए जरूरी है कि आपने रात को ब्रश किया हो। उसके बाद 30 मिनट तक सैर या एक्सरसाइज करें। बाद में 15 मिनट तक आराम करने के बाद नहाकर नाश्ता करें। 

PunjabKesari

नाश्ते में शामिल करें ग्रीन स्मूदी

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए हरी व पत्तेदार सब्जियों से ग्रीन स्मूदी बनाकर सेवन करें। इसमें विटामिन्स, फाइबर, आयरन, मिनरल्स व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ऐसे में इसके सेवन से पाचन क्रिया तेज होने के साथ लंबे समय तक पेट भरा रहेगा। दिनभर एनर्जेटिक व फ्रेश फील होने के साथ चेहरे पर नेचुलर ग्लो आएगा। आप रोजाना या हफ्ते में 2-3 बार इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

इसे बनाने के लिए मिक्सी में 1-1 कप ब्रोकली, पालक के पत्ते, 1 टुकड़ा अदरक, 2 कप ग्रीन टी, 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल, डालकर पेस्ट बनाएं। (आप चाहे तो इसमें अपनी मनपसंद सब्जियां भी डाल सकते हैं।) तैयार स्मूदी को गिलास में निकाल कर 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस और स्वाद अनुसार काला नमक मिलाकर पीएं। 

दिन में भूख लगने पर पीएं ग्रीन-टी

छोटी-छोटी भूख लगने पर चाय या कॉफी पीने की जगह ग्रीन-टी का सेवन करें। इससे शरीर डिटॉक्स होने के साथ फ्रेश फील होगा। साथ ही वजन बढ़ने की परेशानी से भी राहत मिलेगी। 

इसे बनाने के लिए पैन में 1 कप पानी, 1 टुकड़ा अदरक का उबालें। पानी में अदरक का रंग आने पर इसे कप में छान कर निकालें। फिर इसमें ग्रीन-टी बैग  3-4 मिनट तक डुबोएं। बाद में इसमें 1 छोटा चम्मच नींबू का रस, स्वाद अनुसार शहद व चुटकीभर काली मिर्च मिलाकर पीएं। 

PunjabKesari

लंच में सलाद खाना फायदेमंद 

लंच में हैवी भोजन करने की जगह हरी सब्जियों से तैयार सलाद का सेवन करें। इससे शरीर की अंदर से सफाई होने के साथ पानी की कमी पूरी होगी। इसके अलावा इनमें फाइबर होने लंबे समय तक पेट भरा रहेगा। ऐसे में वेट बढ़ने की परेशानी से भी बचाव रहेगा। 

सलाद बनाने के लिए हमेशा ताजी व मौसमी कच्ची सब्जियों को ही चुनें। आप इसमें टमाटर, खीरा, पत्ता गोभी, ब्रोकली, गाजर, मूली, हरी पत्तेदार सबजियां, स्पाउट्स आदि को शामिल कर सकती है। इससे शरीर डिटॉक्स होने के साथ इम्यूनिटी लेवल बढ़ेगा। ऐसे में वजन, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा। 

शाम को फल खाना सही

लंच और डिनर में अधिक समय होने पर भूख लगना आम है। ऐसे में बाहर का ऑयली व जंक फूड खाने की जगह 1 बाउल फ्रश फ्रूट्स व वेजिटेबल सैलेड खाना बेस्ट आइडिया है। इसके अलावा इस समय ड्राई फ्रूट्स का सेवन भी किया जा सकता है। इससे पेट भरा होने के साथ एनर्जेटिक फील होता है। साथ ही मूड भी सही रहता है। 

इसे बनाने के लिए मौसमी फल व सब्जियों का सेवन करें। साथ ही इनपर काला नमक डालने की जगह सीधा ही खाएं। 

PunjabKesari

ऐसा हो डिनर 

बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए डिनर में उबली सब्जियां या सूप का सेवन करें। इसके साथ ही ऑयली व मीट खाने से बचें। इस बात का खास ध्यान रखें कि रात का खाना सोने से करीब 2 घंटे पहले खाएं। इससे वह अच्छे से पच जाएगा। ऐसे में वजन बढ़ने व पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पडे़गा। 

इन बातों पर भी करें गौर

- शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए समय-समय पर पानी पीते रहे। इसके लिए आप चाहे तो अपने पास वॉटर बॉटल रख सकती है। पानी को और भी हैल्दी बनाने के लिए इसमें 1 नींबू का रस, खीरे के टुकड़े व पुदीने के कुछ पत्ते डालें। इस पानी का सेवन करने से आप फ्रेश व एनर्जेटिक फील करेंगे। साथ ही आपका टेस्ट भी बरकरार रहेगा। 

- आमतौर पर लोग बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए छुट्टी वाला सही समझते हैं। मगर इस दौरान फ्री होने से आपका मन बाहर का अनहैल्दी फूड खाने की ओर अधिक जाएगा। ऐसे में जरूरी है कि इसके लिए अपने वर्किंग डे को चुनें। ताकि बिजी होने से आपका मन बाहर की चीजों पर नहीं जाएगा। ऐसे में आप अपने इस डाइट प्लान को अच्छे से फॉलो कर पाएंगे। 

- अच्छी सेहत व स्किन के लिए तनाव कम लें। साथ ही रोजाना 7-8 घंटों की नींद लें। 

- रोजाना 30 सैर, योगा व एक्सरसाइज जरूर करें। 

फायदे-

- इस डाइट को फॉलो करने से आप हल्का व हैल्दी फील करेंगे। 

- शरीर में जमा गंदगी बाहर निकलने से रिलैक्स महसूस होने के साथ वजन कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। 

- चेहरे पर नेचुलरी ग्लो आएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static