गठिए के दर्द से राहत पाने के लिए करें ये घरेलू उपाय

punjabkesari.in Monday, Oct 10, 2016 - 06:04 PM (IST)

गठिया जिसे आम तौर पर जोड़ोे का दर्द भी कहा जाता है,बहुत दर्दनाक बीमारी है। इससे शरीर में जोड़ो का दर्द होता है और  सूजन भी आ जाती है। इस परेशानी में अगर शुरू में ही इलाज किया जाए तो इससे होनी वाली तकलीफ से बचा जा सकता है। कुछ आसान से घरेलू नुस्खे अपना कर भी इससे निजात पाई जा सकती है। आइए जानते हैं इस बीमारी में किसी तरह की चीजें खाना लाभदायक है।


1. सेब

सेब में मैलिक एसिड पाया जाता है, जो यूरिक एसीड की बड़ी हुई मात्रा को शरीर में से बाहर निकालने में मदद करता है। इससे दर्द और जलन को छुटकारा मिल जाता है। अपने भोजन में सेब को जरूर शामिल करें।

2. केला

केला सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यह शरीर में पैदा होने वाले यूरिक एसीड को में बदल देता है, जिससे यह आसानी से शरीर से बाहर निकल जाता है। 

3. फ्रेंच बीन्स 

बीन्स गठिया में बहुत असरदार है। फैंच बीन्स को पीसकर इसका रस निकाल लें और हर रोज लगातार एक महीने तक आधा गिलास रस पीने से असर दिखना शुरू हो जाता है। 

4. अदरक 

सूजन और दर्द होने पर अदरक के पाऊडर को इस्तेमाल करने से फायदा मिलता है। 

5. चारकोल 

चोरकोल गठिए के लिए रामबाण है। इसे पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें और बाल्टी में पैरों को कुछ देर भिगोकर रखें। इससे बहुत आराम मिलता है। अच्छे प्रभाव के लिए पैरों को आधे या एक घंटे के लिए चारकोल वाले पानी में भिगाकर रखें। चारकोल को पानी में भिगोकर गाढ़ा पेस्ट बनाकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इसे पानी में डालकर नहाने से भी फायदा होता है। 

6. जैतून के तेल से मालिश

हर रोज बॉडी की जैतून के तेल से मालिश करें। यह तेल इस रोग में बहुत फायदेमंद होता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static