ये औरतें जिंदगी में सिर्फ एक बार ही कटवा सकती हैं बाल,यह है खास वजह

punjabkesari.in Thursday, Aug 24, 2017 - 12:59 PM (IST)

परंपराएं और रीति रिवाज दुनिया में सदियों से चले आ रहे हैं। पहले के मुकाबले अब लोगों का लाइफस्टाइल बिल्कुल बदल गया है। जहां लोग पहले साधारण तरीके से रहते थे,वहीं आज के मॉडर्न जमाने ने लोगों की सोच को भी पूरी तरह से बदल दिया है। कुछ लोग पुराने रस्मों-रिवाजों से बिल्कुल परे हैं लेकिन कुछ इलाकों में आज भी सदियों पुरानी परंपराओं को मनाया जा रहा है। जिनके बारे में सुनकन हम लोग हैराम रह जाते हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है। 

चीन के यावो ट्राइब की औरतों को बाल काटने की मनाही है। यहां पर महिलाएं जिंदगी में सिर्फ एक बार ही बाल काट सकती हैं। जिस कारण इनके बालों का लंबाई 6 से 8 फीट तक बढ़ जाती है। 

गुआंग्सी प्रांत के हुआंग्लुओ गांव में रहने वाले ये लोग अपने बालों को बहुत पवित्र मानते हैं। इसी कारण ये महिलाएं अपने बालों को हमेशा ढक कर ही रखती हैं। यहां की मान्यता के अनुसार साल में सिर्फ एक बार कबीले की सारी औरते बाल खोलकर नदी में बाल धोती हैं और कंघी भी करती हैं। ऐसा पुरानी परंपरा के चलते किया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से किस्मत चमकती हैं और पैसे की कमी भी नहीं होती। यहां के लोग आज भी इस परंपरा को मना रहे हैं। लंबं बालों के कारण इस गांव का नाम  गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है।

Punjab Kesari