आप भी जान लें! गर्दन से अपनी किस्मत के राज

punjabkesari.in Monday, Jun 12, 2017 - 05:58 PM (IST)

पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल): महिलाओं की खूबसूरती में उनकी गर्दन का अहम रोल होता है। इसलिए लड़कियां अपनी गर्दन को सुराही दार बनाने के लिए हर मुमकिन उपाय अपनाती है। जहां पलती और लंबी गर्दन लड़कियों की पर्सनैलिटी को चार-चांद लगा देती है, वहीं उनके व्यवहार और उनकी किस्मत के बारे में सारी जानकारी दे देती है। जी हां, कहते है कि उनकी महिलाओं की लक्षण उनकी गर्दन से पहचाने जा सकते है। आइए जानते है आपकी गर्दन आपके बारे में क्या कहती है। 

1. पतली गर्दन 

पतली गर्दन वाली लड़कियां को अपनी पूरी लाइफ में आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 

2. मोटी और भारी गर्दन

मोटी और भारी गर्दन वाली महिलाएं के भी जीवन के अधिकतर पल दुख से भरे होते है। 

3. कंधे और गर्दन एक समान 

जिन महिलाओं के कंधे और गर्दन पिछला भाग ऊंचा न हो उनकी उम्र काफी लंबी होती है। इतना ही नहीं, उसका अपने पति के साथ लंबे समय तक प्यार बना रहता है। 

4. गर्दन लंबी

लंबी गर्दन पर अगर तीन रेखाएं बराबर मात्रा में न हो तो उनका जीवन लंबे समय तक दूसरों पर निर्भर रहता है। न चाहते हुए भी उसे गुलामी जैसा जीवन व्यतीत करना पड़ता है। 

5. लंबी और तीन रेखाएं  

जिन महिलाओं की गर्दन लंबी और चार उंगली के परिमाप पर रेखाएं हो, वह महिला बहुत ही सौभाग्यशाली होती है। उसे जीवन के सभी सुख मिलते है। 
 

Punjab Kesari