जानें क्‍यों बढ़ती उम्र के साथ सेक्‍स से कतराती हैं महिलाएं?

punjabkesari.in Thursday, Aug 10, 2017 - 11:40 AM (IST)

उम्र बढ़ने के साथ ही महिलाओं में सेक्‍स करने की रूचि भी घटती जाती है, जिससे उन्हें सेक्स संबंधी और योनि की समस्याएं होने लगती है। इसके कई कारण हाे सकते हैं, जिनमें से अहम है शारीरिक क्षमता कम होना, मेनोपाज के बाद सेक्स से चिड़चिड़ाहट। सेक्स के दौरान शीघ्रपतन की समस्या से भी महिलाओं की यौन सक्रियता कम हो जाती है।

हालांकि सेक्स उनके जीवन को और रिलेशनशिप्स को फ्रेश रखने में मदद करता है। लेकिन अधिक उम्र में योनि की समस्या और दर्द के कारण महिलाएं सेक्स करने से बचती है। माहवारी भी महिलाओं के यौन जीवन को बहुत प्रभावित करती है। बढ़ती उम्र के साथ जब उन्हें पीरियड्स अाने बंद हाे जाते है, ताे सेक्स के लिए उनकी रूचि भी घटने लगती है। हालांकि इसका उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है और वह कई गंभीर बीमारियाें की शिकार हाे सकती है। 
 

Punjab Kesari