महिलाओं को झेलनी पड़ती है शारीरिक संबंधों में ये परेशानियां

punjabkesari.in Thursday, May 11, 2017 - 10:47 AM (IST)

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल): बिजी लाइफस्टाइल के चलते लोग अपनी सेहत की तरफ ध्यान नहीं दे पाते, जिसकी वजह से कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है खासकर महिलाओं को। ज्यादा बिजी रहने से तनाव बढ़ता है जिससे महिलाओं को सैक्स संबंधित कई समस्याओं होने लगती है। आज हम आपको कुछ एेसी सैक्स समस्याओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका अक्सर महिलाओं को सामना करना पड़ता है। 

1. लिकोरिया की समस्या
अधिकतर महिलाओं को सफेद पानी की समस्या से गुजरना पड़ता है जिसे लिकोरिया कहा जाता है। लिकोरिया का असर सैक्स लाइफ पर भी बढ़ता है।

2. हार्मोन्स में बदलाव
पीरियड्स के दिनों महिला के शरीर में कई बदलाव आते है। संबंध बनाने के दौरान यह बदलाव और भी बढ़ जाते है।

3. अधिक जानकारी न होना

महिलाएं संबंध के बारे में किसी के साथ बात करना अच्छा नहीं समझती है। कई महिलाएं ये बातें डॉक्टरों तक से नहीं कर पाती हैं, जिसके कारण समस्या बढ़ जाती है। संबंध से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए इसके बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। 

4. संबंध बनाने की इच्छा
तनाव या बिजी लाइफ स्टाइल के कारण कई महिलाओं की संबंध बनाने में रुचि कम हो जाती है। इससे रिश्ते और स्वास्थ्य दोनों पर असर पड़ता है। 

Punjab Kesari