यहां महिलाएं इस तरीके से करती हैं पुरुषों को खुश!

punjabkesari.in Tuesday, Mar 21, 2017 - 06:25 PM (IST)

लाइफस्टाइलः दुनियाभर में कई अजीबोगरीब परंपराओं को निभाया जाता है। आज हम आपको एक एेसी ही परंपरा के बारे में बताने जा रहे है। हम बात कर रहे है जापान की। जापान में महिलाओं को अपने टैलेंट का प्रदर्शन पुरुषों को खुश करने के लिए करना पड़ता है। इन महिलाओं को गीशा कहते है। इन्हें इसके पैसे मिलते है। यह महिलाओं पुरुषों के सामने नाचती हैं। 

आपको बता दें कि यह परंपरा पिछले 400 साल से चल रही है। इन महिलाएं ने पारंपरिक ड्रैस पहनी होती है। इसके अलावा इन्होंने मोटा व्हाइट मेकअप और होठों पर डार्क लिपस्टिक लगाई होती है। परंपरा के मुताबिक गीशा हाउस के लिए लड़कियों का चुनाव होने के पर उन्हें कई साल के लिए ट्रेनिंग दी जाती है। उन्हें गीशा हाउस में ही रहना पड़ता है। ट्रेनिंग के साथ-साथ उन्हें अन्य काम भी करने पड़ते है। 

इन महिलाओं के लिए म्यूजिक और डांस जरूरी है। पढ़ाई पूरी करने और गीशा बनने से पहले इन्हें गेइको कहा जाता है। कहते हैं इन महिलाओं के लिए गीशा बनना बहुत कठिन होता है। कई महिलाएं ट्रेनिंग को बीच में भी छोड़कर चली जाती है। गीशा बनने के बाद इन महिलाओं को काफी सम्मान भी दिया जाता है। 

Punjab Kesari