यहां शादी को लेकर मनाई जाती हैं अजीबो-गरीब रस्में

punjabkesari.in Thursday, Oct 26, 2017 - 02:55 PM (IST)

हर देश की अपनी अलग-अलग खासियत होती है। हमारे देश में हर राज्य की अलग तरह की परंपराएं अपनाई जाती हैं। यहां पर सैकड़ों जनजातियां रहती हैं जो आज भी अपनी पुरानी परंपराओं को मना रही हैं। शादी को लेकर यह लोग बरसों से कुछ अजीबो गरीब रीति-रिवाज अपना रहे हैं,जिनके बारे में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। 

यहां शादी से पहले मां बनने की है परंपरा


गरासिया जनजाति भारत की सबसे पुरानी जनजातियों में से एक है। ये लोग राजस्थान के उदयपुर, सिरोही और पाली जिलो में निवास करते हैं। इस जाति के लोगों में शादी से पहले बच्चा पैदा करने की पूरी इजाजत है। शादी से पहले यहां लड़का-लड़की इकट्ठे रहते हैं और जब बच्चा पैदा हो जाता है तो इस रिश्ते को शादी की अनुमति मिल जाती है। 

यहां कर दी जाती हैं भाई-बहनों की शादी


छत्तीसगढ के आदिवासी समाज में रहने वाले धुरवा आदिवासी जनजाति के लोगों में भाई-बहन आपस में शादी कर लेते हैं। यहां पर मुमेरे,फुफेरे,चचेरे भाई-बहन शादी का प्रस्ताव मना कर दें तो उन पर जुर्माना लगाया जाता है। 

अजीब रस्म मामा-भांजी की शादी
दक्षिण भारतीय समाज में मामा-भांजी की शादी करने का रिवाज है। इस शादी को यहां बहुत अच्छा माना जाता है। यहां के लोगों का मानना है कि यहां पर इसके पीछे जमीन-जायदाद मुख्य वजह मानी जाती है। 

एक से ज्यादा मर्दो से शादी


मेघालय की खासी जनजाति में औरतें एक से ज्यादा मर्दों से शादी कर सकती हैं। इस जनजाति की खास बात यह है कि महिला चाहे तो अपनी शादी के बाद पतियों को अपने ससुराल में भी रख सकती हैं। 

Punjab Kesari