यहां महिलाएं आपस में कर लेती हैं शादी लेकिन...

punjabkesari.in Wednesday, Apr 26, 2017 - 06:05 PM (IST)

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल): दुनियाभर में कई जनजातियों के लोग रहते हैं। शादी को लेकर हर जनजाति की अलग-अलग परंपराएं हैं। आज हम आपको एक एेसी जनजाति के बारे में बताने जा रहे है जहां महिलाएं आपस में ही शादी कर लेती हैं। हम बात कर रहे है तंजानिया जनजाति की। 

तंजानिया जनजाति में एक अलग रिवाज को निभाया जाता है जिसके चलते यहां एक महिला दूसरी महिला से शादी करती है। शादी के बाद वे विवाहित जोड़े की तरह रहती हैं लेकिन शारीरिक संबंध नहीं बनाती। इसके बाद ये महिलाएं अपनी पहली शादी से पैदा हुए बच्चों को पालती है, जोकि मर्द के साथ होती है। तंजानिया जनजाति की महिलाएं सिर्फ बच्चे पैदा करने के लिए किसी मर्द के साथ शारीरिक संबंध बनाती हैं। 

इस जनजाति में युवा महिलाओं को किसी भी मर्द को अपना साथी चुनने का अधिकार दिया जाता है ताकि वह बच्चा पैदा कर सकें। जो महिलाएं विधवा होती है उनके पास अपनी संपत्ति रखने का अधिकार नहीं है इसलिए वे संपत्ति पाने के लिए इस परंपरा को निभाती है।

Punjab Kesari