महिलाओं को आकर्षित करने के लिए ये लोग लड़ते हैं खूनी लड़ाई!

punjabkesari.in Saturday, Apr 22, 2017 - 05:39 PM (IST)

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल): शादी को लेकर दुनियाभर में कई रीति-रिवाज निभाए जाते हैं। आज हम आपको एक एेसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर लड़के दुल्हन पाने के लिए खूनी लड़ाई लड़ते हैं। जी हां, अफ्रीका के इथियोपिया में रहने वाले सूरी जनजाति में इस तरह की परंपरा को निभाया जाता है। 

सूरी जनजाति में एक परंपरा के मुताबिक लड़कों को शादी करने के लिए दावेदारी  पेश करनी पड़ती है। दावेदारी पेश करने के लिए यहां के लड़के जान तक की बाजी लगा देते हैं। यहां लोगों को शादी के लिए दुल्हन जीतनी पड़ती है। परंपरा के अनुसार दो गांव के लोग अलग-अलग लाठियों से लड़ते है। नंगे बदन पर इन्हें लाठियों का वार सहना पड़ता हैं। इस लड़ाई को देखने के लिए गांव के सभी लोग उपस्थित होते हैं। इस लड़ाई के कुछ नियम होते हैं जिसे मानना पड़ता है। अगर लड़ाई के दौरान कोई नियम न माने तो उसे खेल से निकाल दिया जाता है और सामने वाली की शादी लड़की से करवा दी जाती है। 

आपको बता दें कि इस जंग में कई बार लोगों की मौत भी हो जाती है। यहीं नहीं, इस परंपरा को निभाने से पहले लोग जानवरों का खून भी पीते हैं। कहते हैं खून पीने से उनकी बॉडी को एनर्जी मिलती है। लड़ाई के दौरान पुरुषों को महिलाएं को आकर्षित करना होता है।  

Punjab Kesari