World Animal Day: ये हैं दुनिया के 8 सबसे प्यारे कुत्ते

punjabkesari.in Thursday, Oct 03, 2024 - 07:32 PM (IST)

नारी डेस्कः कल 'वर्ल्ड एनिमल डे' है (World Animal Day) यानि जानवरों का दिन। वैसे तो हर जानवर अपने आप में खास है लेकिन फिर भी घरों में बिल्ली और कुत्ता पालना, सबसे ज्यादा पसंद किया जाता हैं। कुत्ता तो प्यार और वफादारी से अपने मालिक का प्यारा बन जाता है। घर की रखवाली में भी वह आगे रहता है।  दुनिया में डॉग की बहुत सी ब्रीड है लेकिन दुनिया में सबसे प्यारा कुत्ता कौन सा है आपने अपने घर में डॉग पाल रखा है वो आपका तो प्यारा होगा ही लेकिन क्या वो दुनिया का सबसे प्यारा कुत्ता (World Cutest Dogs) है। यानि कि उस ब्रीड को वर्ल्ड की सबसे प्यारी डॉग ब्रीड में शामिल किया गया है या नहीं तो चलिए आपको वर्ल्ड के टॉप 8 डॉग ब्रीड्स (Top 8 Cutest Dog Breeds) के बारे में आपको बताते हैं तो सबसे क्यूट और प्यारे कुत्तों में शामिल हैं। 

दुनिया के 8 सबसे प्यारे कुत्ते| Top 8 Cutest Dogs In the World

PunjabKesari

1. गोल्डन रिट्रीवर (Golden Retriever Dog)

वर्ल्ड की बेहतरीन कुत्तों की नस्लों में से एक, गोल्डन रिट्रीवर संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे लोकप्रिय नस्लों में से एक है। उसकी कोमल फर्र और छोटी छोटी मासूम आंखें उन्हें इस क्यूट डॉग वाली लिस्ट में ले आती है। गोल्डन रिट्रीवर को घुमना फिरना पसंद होता है, ये फैमिली फ्रैंडली होते हैं और बहुत समझदार भी। इनका नेचर मिलनसार है। अगर इन्हें सही ट्रेनिंग दी जाए तो यह बढ़िया केयर टेकर भी बनते  हैं।

PunjabKesari

2. शिह त्जु (Shih Tzu Dog)

शिह त्जु एक छोटा, लंबे बालों वाला क्यूट सा कुत्ता है। जिसे तिब्बत और चीन में विकसित हुई ब्रीड माना जाता है। शिह त्जु काफी मिलनसार, खुशमिजाज़, और परिवार के साथ रहना पसंद करता है। यह बुद्धिमान लेकिन जिद्दी भी हो सकता है। सही प्रशिक्षण में यह सबसे अच्छा काम करता है।

PunjabKesari

3. चाउ-चाउ  (Chow Chow Dog)

चाउ-चाउ कुत्तेस एक छोटे प्यारे शेर या नारंगी टेडी बियर की तरह दिखते है।चाउ चाउ दो हजार से अधिक वर्षों से मनुष्यों के बगल में रह रहे हैं इसीलिए उन्हें दुनिया की सबसे पुरानी कुत्तों की नस्लों में से एक माना जाता है। ये कुत्ते एक जंगली भेड़िये के वंशज हैं जो मंगोलिया के मैदानों और आधुनिक चीन के क्षेत्र में रहते थे। धीरे-धीरे उन्हें स्टेपी खानाबदोशों द्वारा पालतू बना लिया गया, जिन्होंने चाउ चाउ के प्राचीन पूर्वजों को अपने शिविरों के शिकार और रखवाली के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था।

 PunjabKesari

4. पग (Pug Dog)

पग एक मज़ेदार दिखने वाली नस्ल है। पग का चेहरा दबा हुआ, लंबी जीभ और घुंघराले पूंछ होती हैं। पग दो अलग-अलग रंगों में आते हैं: हलके पीले रंग का और काला। फ्रेंच बुलडॉग की तरह, पग भी  ब्रैकीसेफेलिक समूह का हिस्सा हैं, उनकी सिकुड़ी हुई नाक कभी-कभी उन्हें सांस लेने में तकलीफ देती है। 

PunjabKesari

5. फ्रेंच बुलडॉग (French Bulldog)

फ्रेंच बुलडॉग अपने रंग, साइज को लेकर क्यूट लगते हैं। फ्रेंच बुलडॉग को ब्रैकीसेफेलिक नस्ल माना जाता है, जिसका अर्थ है कि उनके छोटे थूथन। यह  उनके लिए सांस लेना थोड़ा मुश्किल बनाते हैं। फ्रेंच बुलडॉग प्यारे होते हैं और परिवार के लिए बढ़िया पालतू जानवर होते हैं।

PunjabKesari

6. दचशुंड (Dachshund Dog)

डॉग की ये ब्रीड तो देखने में ही बहुत प्यारी है। छोटे छोटे पैरों वाला ये कुत्ता  जो सॉसेज की तरह दिखता है। डचशंड तीन अलग रंगों और अलग अलग साइज में आते हैं। इनकी इंसानों के साथ अच्छी बॉन्डिंग बन जाती है हालांकि डचशंड थोड़े से डरपोक नेचर के भी होते हैं। इन्हें बेजर और खरगोशों और लोमड़ियों जैसे अन्य सुरंग खोदने वाले जानवरों का शिकार करने के लिए पाला जाता है।

PunjabKesari

7. बीगल (Beagle Dog)

बीगल को दुनिया के सबसे प्यारे कुत्तों में से एक माना जाता है। वे पूरी लाइफ अपने चेहरे पर क्यूटनेस बनाए रखते हैं। इसलिए तो यह नस्ल बहुत प्यारी हो जाती है। बीगल एक्टिव ब्रीड हैं जो बाहर रहना और लंबी पैदल यात्रा करना पसंद करते हैं, इसलिए वे हमेशा एक्टिव फैमिली के साथ सबसे अच्छा व्यवहार करते हैं जो हमेशा चलते रहते हैं। नेचर से ये फ्रैंडली होते हैं। डचशंड की तरह, बीगल एक गंध वाला शिकारी कुत्ता है जिसे खरगोश का शिकार करने के लिए पाला जाता है। वे आम तौर पर काले, भूरे और सफेद रंग के होते हैं।

PunjabKesari

8. द डालमेशियन  (Dalmatian Dog)

डालमेशन डॉग की सबसे प्यारी नस्लों में से एक है। वे इतने सुंदर और अनोखे हैं कि आप एक मील दूर से ही डालमेशन को पहचान सकते हैं। काले पोल्का डॉट्स से सजे उनके चिकने, सफ़ेद कोट को नज़रअंदाज करना थोड़ा मुश्किल है। गोल्डन रिट्रीवर्स की तरह, डेलमेटियन भी सक्रिय नस्ल के होते हैं, न कि पालतू कुत्ते। उन्हें बहुत ज़्यादा खेलने और व्यायाम की ज़रूरत होती है। डेलमेटियन काम करने, शिकार करने और प्रतिस्पर्धा करने की अपनी क्षमता के लिए जाने जाते हैं। यह सदियों पहले की बात है जब लोग घोड़े और गाड़ी से यात्रा करते थे। डालमेशन घोड़े के साथ-साथ दौड़ते थे ताकि ध्यान भटकने से बचा जा सके और घोड़े अपनी सामान्य गति बनाए रखे। इस दौरान डालमेशन डॉग, घोड़ों को अन्य कुत्तों और जानवरों से भी बचाते थे। 

PunjabKesari

वैसे यह बहस हमेशा से ही जारी रही है कि दुनिया की टॉप सबसे प्यारी नस्लें कौन सी है। इस पर आपको अलग-अलग प्रतिक्रियाएं ही मिलेंगी, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किससे पूछ रहे है। वैसे आपके हिसाब है डॉग की सबसे प्यारी ब्रीड कौन सी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static