जान को है खतरा, फिर भी मोटे कूल्हों का रिकॉर्ड बनाने में लगी है यह महिला

punjabkesari.in Thursday, Jul 13, 2017 - 03:45 PM (IST)

लड़कियां फिट फिगर पाने के लिए क्या कुछ नहीं करती। जिम में जाकर एक्सरसाइज और डाइटिंग करके वे शरीर पर जमी एक्सट्रा फैट को कम करती हैं लेकिन अमेरिका में रहने वाली एक महिला ऐसी है जिसे मोटापा बहुत पसंद है। 43 साल की बॉबी नाम की यह महिला पेंसिलवेनिया में स्थित यार्क में रहती है और सबसे मोटे कूल्हों का रिकार्ड बना रही हैं। इस समय उनके कूल्हों का आकार 95 इंच है और वे इन्हें 99 इंच करना चाहती हैं।
डॉक्टरों के अनुसार रिकॉर्ड बनाने की यह जिद्द बॉबी की जान भी ले सकती है। इससे पहले सबसे मोटे कूल्हों का रिकॉर्ड 2013 में लॉस एंजलिस की रहने वाली मिकेल रफिनेली ने अपने नाम किया था। उसी का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बॉबी वेस्टले को अपनी जान की भी परवाह नहीं है।

 

Punjab Kesari