74 साल की इस महिला ने रचाई बछड़े संग शादी, जानिए क्या थी वजह

punjabkesari.in Monday, Sep 04, 2017 - 02:56 PM (IST)

दुनिया में कई अजीबोगरीब लोग रहते हैं। ऐसी ही कंबोडिया की रहने वाली एक महिला है जिसने 74 साल की उम्र में एक बछड़े से शादी कर ली। खिम हैंग नाम की इस महिला का पति मर चुका है और उनका कहना है कि एक दिन पति की आत्मा उनके सपने में आई। महिला के अनुसार इस बछड़े के रूप में उनके पति का पूर्नजन्म हुआ है। इसी वजह से उसने इस बछड़े से शादी की। 

खिम हैंग इस बछड़े से बहुत प्यार करती है और उसे अपने साथ ही सुलाती है। इस अनोखी शादी को देखने के लिए महिला के घर लोगों की भीड़ लगी रहती है। हालांकि इस शादी को खिम हैंग के बच्चे नहीं मानते और न ही बछड़े को अपना पिता समझते हैं

खिम हैंग का मानना है कि यह बछड़ा उनके पति की तरह की सीढ़ियां चढ़ता है और महिला ने बछड़े को उसी कमरे में रखा है जहां उसका पति रहता था।
 

Punjab Kesari