बरसोेें से चले आ रहे हैं सुहागरात से जुड़े ये रिवाज

punjabkesari.in Tuesday, Jun 06, 2017 - 11:12 AM (IST)

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल)- हमारे देश में हर खुशी और गम के लिए अलग-अलग तरह के रीति-रिवाज अपनाएं जाते हैं। शादी से लेकर तो कुछ परंपराएं ऐसी हैं जो सदीयों से चली आ रही हैं और लोग इन्हें मानते भी हैं। शादी के पहले से लेकर बाद तक यानि सुहागरात से जुड़े कुछ अजीब रस्मों-रिवाज लोग आज के मॉडर्न जमाने में भी मानते हैं। 
 

1. सुहागरात को दूूध पीना
सुहागरात को लडका-लड़की दोनों को दूध पीने के लिए दिया जाता है। यह पूरे भारत में मनाई जाने वाली आम रस्म है। एक ही गिलास में पहले लड़का दूध पीता है और फिर बचे हुए दूध को लड़की पीती है। 
 

2. काल रात्री
बंगाल में मनाई जाने वाली यह रस्म बरसों से आज तक चली आ रही है। इस रिवाज के मुताबिक शादी की पहली रात को काल रात्री का नाम दिया जाता है। इसमें लड़का-लड़की अलग-अलग कमरे में सोते हैं और उन्हें एक दूसरे को देखने की भी इजाजत नहीं होती। 
 

3. सुहागरात को पान खाना
जिस तरह दोनों को एक ही गिलास में दूध पीना होता है, उसी तरह कुछ जगहों पर जगहों पर नए शादीशुदा जोड़े को एक ही पान खाना होता है। 
 

4. सफेद चादर बिछाना
शादी के बाद लड़का-लड़की के बीच क्या हुआ यह जानने के लिए उनके बिस्तर पर सफेद रंग की चादर बिछाई जाती है। भारत के कई हिस्सों में आज भी इस रिवाज को माना जाता है।  
 

5. फूलों से कमरा सजाना
सुहागरात के लिए कमरे को फूलों से सजाया जाता है। लगभग पूरे देश में लोग इसे मानते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static