यहां गौमूत्र से नहाते हैं लोग! (Pics)

punjabkesari.in Saturday, Oct 01, 2016 - 11:38 AM (IST)

दुनिया में कई अजीबोगरीब परंपराएं और रीति रिवाज देखने को मिलते हैं। एेसी ही एक जनजाति अफ्रीका के साउथ सूडान में पाई जाती है। यह नील नदी के किनारे रहते हैं।यहां के रहने वाने मुदांरी जनजाति अपने अनोखे रहन सहन की वजह से दुनिया भर में मशहूर हैं। यहां के लोगों की जीवनरेखा पशुओं पर टिकी हैं। इस जनजाति के लोग रोजाना गौमूत्र से नहाते हैं। हमारे देश में लोग गाय के गोबर और मूत्र का इस्तेमाल पूजा पाठ करने के लिए करते है लेकिन यहां लोग बीमारियों से बचने के लिए गोबर का लेप अपने शरीर पर लगाते हैं।


हैरानी वाली बात यह हैं कि ये लोग भीषण गर्मी से शरीर को बचाने के लिए रोजाना गौमूत्र से नहाते हैं। यहां शादी-ब्याह में दहेज के रूप में भी गाय को ही दिया जाता है। गाय और भैंस यहां के लोगों के लिए रोजगार का सबसे बड़ा माध्यम भी है। कहीं गाय चोरी न हो जाएं इसके लिए यहां के लोग अपनी गाय के साथ सोते हैं। यहां के लोगों के बीच गाय को लेकर बहुत लड़ाईयां भी होती हैं। इस लड़ाईयों में कई लोग मारे जा चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static