इस डाइट को अपनाकर परिणीति ने कम किया 28 किलो वजन

punjabkesari.in Monday, Oct 23, 2017 - 12:59 PM (IST)

बॉलीवुड में कई डीवाज एेसी हैं जिन्होंने कड़ी मेहनत करके अपना वजन कम किया है। इन्हीं में से एक परिणीति चोपड़ा। फिट दिखने वाली परिणीति का वजन 86 किलो था। उन्होंने 28 किलो वजन कम करके अपनी बॉडी को फैट टू फिट किया। परिणीति आजकल अपनी फिल्म 'गोलमाल अगेन' को लेकर चर्चा में है। आज हम आपको बताएंगे परिणीति की फैट टू फिट बॉडी का राज।

दरअसल, परिणीति ने वजन कम करने के लिए कोई खास डाइट नहीं अपनाई। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह रोजाना योग करती थी। इसके अलावा स्विमिंग और डांस की प्रैक्टिस करती थी। परिणीति को पिज्जा बहुत पसंद है लेकिन उन्होंने अपने वजन को कंट्रोल करने के लिए फास्टफूड खाना छोड़ दिया। वे नाश्ते में एक गिलास दूध, ब्राउन ब्रेड, 2 अंडे और जूस लेती थी। वह डिनर में कम तेल सादा खाना, एक गिलास दूध और चॉकलेट शेक पीती है। इसके अलावा वह हमेशा सोने से 2 घंटे पहले भोजन करती थी। 

फिट रहने के लिए वह आज भी यहीं डाइट फॉलो करती हैं। परिणीति ने खुद को फिट करने के लिए काफी मेहनत की। 

 

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Punjab Kesari