ये हैं देश की दूसरी महिला रक्षा मंत्री, जानिए इनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अहम बातें

punjabkesari.in Monday, Sep 04, 2017 - 04:55 PM (IST)

आजादी के 70 साल बाद देश को निर्मला सीतारमण के रूप में पहली फुल टाइम महिला रक्षा मंत्री मिली हैं। रविवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में हुए बड़े फेरबदल के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी साैंपी गई। इससे पहले 1975 और 1980 में प्रधानमंत्री रहते हुए इंदिरा गांधी डिफेंस मिनिस्ट्री का एडिशनल चार्ज संभाल चुकी हैं। 58 वर्षीय निर्मला अभी तक उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय का प्रभार संभाल रही थीं। वह 6 सितंबर को अरूण जेतली से डिफेंस मिनिस्ट्री का चार्ज लेंगी। 

जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी अहम बातेंः-

- निर्मला सीतारमण का जन्म 18 अगस्त 1959 को तमिलनाडू के मदुरै में नारायण सीतारमण के घर हुआ था।

- उन्होंने सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से बीए की और साल 1980 में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से एम.ए. की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने गैट फ्रेमवर्क के तहत इंडो-यूरोपियन टेक्सटाइल ट्रेड विषय पर पीएचडी की।

- फिर वह स्टूडेंट यूनियन के चुनाव के लिए फ्री थिंकर्स के साथ जुड़ी, जहां उनकी मुलाकात आंध्र प्रदेश के परकल प्रभाकर से हुई और साल 1986 में दाेनाें ने शादी कर ली। 

- शादी के कुछ साल बाद वह ब्रिटेन में रही, लेकिन साल 1991 में पति के साथ अपने वतन वापस लौट आई।

-  साल 1991 में उन्हाेंने एक बेटी को जन्म दिया। उन दिनों पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के कारण चेन्नई में माहौल तनावपूर्ण था। इस वजह से उन्हें 3 दिन तक अस्पताल में ही रहना पड़ा। फिर अस्पताल के डॅाक्टर ने अपनी गाड़ी में सफेद झंडा लगाकर उन्हें बचाया। 

- इसके उपरांत निर्मला शिक्षा के क्षेत्र में काम करने लगीं। साल 2003 से 2005 के बीच वह राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रहीं।

- उनका राजनीतिक सफर 2006 में शुरू हुआ, जब उन्हाेंने भाजपा का दामन थामा। अाज यह उनके इतने सालाें के काम और मेहनत का ही नतीजा है कि साल 2017 में उन्हें इतने बड़े पद के लिए चुना गया है। 

Punjab Kesari