सबसे खूबसूरत मानी जाती हैं इस जनजाति की महिलाएं

punjabkesari.in Monday, Feb 20, 2017 - 06:37 PM (IST)

लाइफस्टाइलः दुनियाभर में कई देश एेसे हैं जहां की महिलाओं को सबसे खूबसूरत माना जाता हैं। आज हम आपको एक एेसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की महिलाएं अपनी खूबसूरती से बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को मात देती हैं। पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्र के काराकोरम की पहाड़ियों पर रहने वाले हुंजा जाति की महिलाएं अपने खूबसूरत के लिए दुनियाभर में मशहूर है। 

इस जनजाति के लोगों की संख्या लगभग 87 हजार है। इस जाति की महिलाएं दिखने में अपनी उम्र से कम लगती हैं। यहां की महिलाएं 65 साल की उम्र में भी बच्चे को जन्म देती हैं। इस उम्र में भी इन्हें मां बनने में कोई परेशानी नहीं होती। यहां की महिलाओं के लिए 50 साल की उम्र में मां बनना आम बात हैं। इस जनजाति के लोग 120 साल तक जीते हैं। यह लोग कम ही बीमार पड़ते हैं। यहां तक कि इस समुदाय का एक भी सदस्य कैंसर के बारे में जानता तक नहीं है और किसी ने अब तक कैंसर का नाम भी नहीं सुना है।  

यहां के लोग कम तापमान होने पर भी बर्फ के ठंडे पानी से नहाते हैं। हुंजा जाति की खास बात यह हैं कि यह लोग वहीं खाना खाते हैं जो यह खुद उगाते हैं। अपने इसी खानपान की वजह से यह लंबा जीवन जीते हैं। इस जनजाति के लोग अपनी डाइट में भरपूर मात्रा में अखरोट को शामिल करते हैं। यहां की महिलाओं की खूबसूरती का राज इनका लाइफस्टाइल है। इस जाति के लोग इस्लाम धर्म को मानते हैं। 


 

Punjab Kesari