अमिताभ ही नहीं, इन 5 एक्टर्स के प्यार में भी पड़ी थी रेखा, एक की मां ने तो...!

punjabkesari.in Sunday, Jul 28, 2019 - 12:12 PM (IST)

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा जितनी अपनी एक्टिंग को लेकर सुर्खियों में रही उतनी ही उनके अफेयर्स ने लाइमलाइट बटौरी। वैसे तो बॉलीवुड में रेखा और अमिताभ के प्यार के चर्चे फेमस हैं लेकिन अमिताभ के अलावा रेखा का अफेयर कई एक्टर्स(actors) के साथ रह चुका है। 

अमिताभ के अलावा कई एक्टर्स के साथ रहा अफेयर

खबरों की मानें तो रेखा का पहला प्यार जीतेंद्र थे। वही जीतेंद्र गर्लफ्रेंड शोभा के साथ रिलेशनशिप में थे जिसकी वजह से रेखा का पहला प्यार अधूरा रह गया। फिर रेखा की लाइफ में आए विनोद मेहरा। कहा जाता है कि रेखा ने विनोद मेहरा से शादी भी कर ली थी लेकिन उनकी मां ने रेखा को बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया। विनोद की मां को रेखा के अतीत के बारे में सब पता था कि वह एक बिन ब्याही मां की बेटी है। उन्होंने रेखा को घर के अंदर आने नहीं दिया और विनोद को कहा कि उन्हें रेखा और उनमें से किसी एक को चुनना होगा। विनोद ने अपनी मां को चुना और रेखा फिर अकेली रह गई। वही एक इंटरव्यू में रेखा ने विनोद मेहरा से अपनी शादी की बात को सिर्फ अफवाह बताया था। 

PunjabKesari

विनोद मेहरा के साथ भी रहा अफेयर 

रेखा का अफेयर किरण कुमार के साथ भी रहा हालांकि इनकी लवस्टोरी जल्दी ही खत्म हो गई। दरअसल किरण विनोद मेहरा के अच्छे दोस्त थे। विनोद से रिश्ता टूटने के बाद रेखा की नजदीकियां किरण के साथ बढ़ी लेकिन रेखा ने कभी इस रिश्ते को कबूल नहीं किया। 

PunjabKesari

कई साल छोटे अक्षय कुमार के साथ भी रहा रिलेशन 

एक्टर अक्षय कुमार के साथ रेखा का अफेयर सबसे चौंका देने वाला था। रेखा अक्षय से उम्र में काफी बड़ी थी। अक्षय और रेखा ने अपना अफेयर काफी छिपाकर रखा। दोनों ने कभी भी न तो अफेयर की खबरों का खंडन किया और न ही इसे सही कहा।

PunjabKesari

अमिताभ के साथ अफेयर को लेकर रही खूब चर्चा 

रेखा-अमिताभ के अफेयर के बारे में तो सभी लोग जानते ही हैं। फिल्म 'दो अनजाने' की शूटिंग के वक्त अमिताभ और रेखा करीब आए थे। बिग बी शादीशुदा थे फिर भी रेखा की खूबसूरती पर वो दिल हार बैठे। यश चोपड़ा ने जया-अमिताभ और रेखा के रिश्ते को लेकर ही फिल्म 'सिलसिला' बनाई। इस फिल्म में ही अमिताभ-रेखा आखिरी बार साथ दिखे थे।

PunjabKesari

1990 में रेखा ने बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की लेकिन शादी के बाद दोनों खुश नहीं थे। रेखा के पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए किसी को दोष न देने की बात कही।

भले ही रेखा अब फिल्मों से दूर हो लेकिन वह इवेंट्स में स्पॉट होती रहती हैं। हमेशा उन्होंने मांग में सिंदूर, डार्क मेकअप और हाथों में लाल चूड़ियां पहनी होती है। रेखा किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Related News

static